City News Uttar Pradesh
दीवाली पर 'आतिशबाजी' का 'जोरदार' जश्न: एक दिन में 'ढाई करोड़' के पटाखे फूंके !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दीवाली पर ‘आतिशबाजी’ का ‘जोरदार’ जश्न: एक दिन में ‘ढाई करोड़’ के पटाखे फूंके !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रोशनी के पर्व “दीपावली पर इस बार बांदा में खुशी और उल्लास का शोर पटाखों की गूंज” में सुनाई दिया। शहर से लेकर कस्बों तक लोगों ने “दिल खोलकर आतिशबाजी की और एक ही दिन में अनुमानित ढाई करोड़ रुपये” के पटाखे फूंके गए।दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !शहर के जीआईसी ग्राउंड और नेहरू महाविद्यालय मैदान में लगे “पटाखा बाजार में सुबह 10 बजे से ही रौनक” दिखने लगी। “शाम होते-होते भीड़ ने मेले जैसा रूप” ले लिया। बच्चों के हाथों में “फुलझड़ी थी तो बड़ों में स्काई शॉट और रॉकेट” का क्रेज।दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !अनार, चकरी और बम की दुकानों पर “सबसे ज्यादा भीड़” रही। थोक कारोबारियों ने बताया कि इस बार “ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा थी, लेकिन आपूर्ति कम होने से पिछले साल के स्टॉक से बाजार” को संभालना पड़ा। इसके बावजूद “बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़” दिए।दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !उधर “फुटकर दुकानदारों ने भी जमकर कमाई” की। कई जगहों पर तो “बिना अनुमति के ही दुकानें सज गईं और सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर पटाखे बेचे” गए। लेकिन “त्योहारी उत्साह के आगे सब अनदेखा” रहा। कुल मिलाकर बांदा में यह “दीवाली रोशनी के साथ-साथ आतिशबाजी के जोरदार जश्न” के नाम रही।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलती रही चीखें, बुझ गई जिंदगी: बहू की मौत पर ‘रहस्य’ गहराया, सात पर मुकदमा दर्ज

सपा की ‘मतदाता पुनरीक्षण’ में ‘निष्क्रियता’ : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में ‘ढेर’

City News Uttar Pradesh

Banda-नये डीएम का आगाज निराला, अंजाम से अफसरों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

बांदा : मौसा के घर गए युवक का मंदिर के पीछे पड़ा मिला शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पर भड़की चिंगारी: बेवफाई पर ज्वाला बन लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक …

ब्रेकिंग न्यूज़