

- विनोद मिश्रा
कैसरगंज (बहराइच)। “नेता वह नहीं जो दिन में कैमरों के सामने दिखे, नेता वह है जो आधी रात को दुख के दरवाजे पर खड़ा” मिले। यही करके दिखाया सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने। वैराकाजी ग्राम पंचायत के मजरा कोटवा में “महिला की मौत के बाद पूरा गांव गम में डूबा” था। ननकू चौहान का परिवार टूट चुका था।
इसी “दुख की घड़ी में देर रात पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने काफिले के साथ सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंच” गए। “न कोई मंच, न कोई भाषण”। उन्होंने “चुपचाप परिवार के बीच बैठकर उनका दुख सुना, उन्हें गले लगाकर ढांढस” बंधाया। टूटे हुए “परिजनों की आंखों में आँसू देखकर उन्होंने तुरंत आर्थिक सहायता देकर मदद” की। वादा किया की “इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूँ,आगे भी हर संभव सहयोग” करूंगा।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का यह “अंदाज” बताता है कि “वह सिर्फ बड़े नेता नहीं, बल्कि दुख-सुख के साथी” हैं। जहां लोग दिन में भी आने से कतराते हैं, वहां “वे देर रात पहुंचकर यह संदेश” दे गए कि “पीड़ित अकेला नहीं” है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेम कुमार चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
