21.5 C
Lucknow
October 24, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सात करोड़ का सनसनीखेज राज: बैंक खातों ने खोली पोल, पुलिस के होश फाख्ता !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में सात करोड़ का सनसनीखेज राज: बैंक खातों ने खोली पोल, पुलिस के होश फाख्ता !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “नशे के अवैध धंधे का ऐसा सनसनीखेज नेटवर्क” सामने आया है जिसने “पुलिस के भी होश उड़ा’ दिए। कोडीनयुक्त कफ सिरप की आड़ में चल रहे इस काले कारोबार में “जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, परत-दर-परत चौंकाने” वाले “राज” खुलते गए। अब तक की “जांच में आरोपियों के बैंक खातों में लगभग सात करोड़ रुपये का लेनदेन “सामने आया है।बांदा में सात करोड़ का सनसनीखेज राज: बैंक खातों ने खोली पोल, पुलिस के होश फाख्ता !सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि “यह सात करोड़ सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि नशे की हजारों बोतलों की खरीद का हिसाब” है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अतर्रा में “सिरप का स्टॉक” मंगाते थे और “स्टॉक के गोदाम” में पहुंचते ही पहले से “घात” लगाए बैठे “खरीदार अपनी गाड़ियों में माल लोड कर फरार” हो जाते थे। “कोई बिल नहीं, कोई रिकॉर्ड नहीं” बस “अंधेरे में हाथों-हाथ डील”।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरयह जहर कहां-कहां परोसा गया ? शुरुआती जांच में पता चला है कि इसकी सप्लाई का जाल मध्य प्रदेश, चित्रकूट और आसपास के कई जिलों तक फैला था। यानी “बांदा से निकला सिरप, कई जिलों के युवाओं की नसों में उतर” रहा था। अब 7 करोड़ के इस “मनी ट्रेल” ने “पुलिस को नए सुराग” दिए हैं। हर ट्रांजेक्शन, हर खाते के पीछे कौन है, इसकी “कड़ियां जोड़ी” जा रही हैं। पुलिस के लिए अब सबसे बड़ा प्रश्न इस सात करोड़ के पीछे “असली मास्टरमाइंड” कौन है और इस “नशे के कारोबार से और कितने चेहरे जुड़े” हैं?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी में आतिशबाजी की चिंगारी भड़की : गृहस्थी हो गई जलकर राख

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

बांदा में माता बनी कुमाता : दो वर्ष के अपने बच्चे को नदी में फेंक कर दी हत्या …

पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh

डीएम एसपी का धमाल : टास्क फोर्स ने पैंतिस ओवरलोड ट्रक किये सीज

ब्रेकिंग न्यूज़