- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटें हैं। सबसे ज्यादा 11 सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। लोकसभा और विधान सभा चुनावों में हासिये पर आ गई बसपा के लिए डीडीसी की यह सफलता संजीवनी जैसी है।


दूसरी तरफ सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। उसके समर्थित सिर्फ सात प्रत्याशी ही जीत सके। सपा को जहां तीन सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं कांग्रेस का खाता ही नहीं खुल सका। इन दोनों से बेहतर प्रदर्शन अपना दल का रहा। इसके चार प्रत्याशी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा पांच निर्दलीय जीते। उधर, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की पत्नी कृष्णा सिंह पटेल वार्ड-5 से जीत गईं। भाजपा का समर्थन न मिलने पर पूर्व मंत्री ने पार्टी से बगावत कर पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया था। हाईकमान ने उन्हें निष्कासित भी कर दिया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
