
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जिले में “प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा एतराज” जताया है। तिंदवारी विधानसभा से “टिकट की मजबूत दौड़” में माने जा रहे दलजीत सिंह का कहना है कि जिले में अधिकारी “बेलगाम” हो गए हैं और “जनप्रतिनिधियों व आम जनता की सुनवाई नहीं” हो रही है।
पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें एक खास मुलाकात में कहा कि अधिकारियों की “मनमानी” के चलते “सरकार की छवि धूमिल” हो रही है। योगी सरकार में जहां “सुशासन और जनसुनवाई” को “प्राथमिकता” दी जा रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर अधिकारी अपनी “हठधर्मिता” पर “अड़े” हैं। उन्होंने कहा कि तिंदवारी सहित पूरे जिले में जनता अपनी समस्याओं को लेकर “भटक” रही है। थानों से लेकर तहसीलों तक “बिना सिफारिश” के कोई “काम” नहीं हो रहा है। अधिकारियों का यह रवैया भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं में नाराजगी पैदा कर रहा है।
दलजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में विकास को हर क्षेत्र प्रमुखता मिली है। गुंडा राज पर लगाम कसी है। उन्होंने कहा की निचले स्तर पर गावों से लेकर कस्बों तक योजनाबद्ध विकास होना चाहिये। तभी जनता को उसका वास्तविक लाभ मिलेगा। किसानों की खाद, बीज की व्यवस्था बेपटरी है। गावों में किसानों को सिंचाई के लिये अलग बिजली का फीडर हो औऱ सिंचाई व्यवस्था के लिये रात की बजाय दिन में ही भरपूर बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिये। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलजीत सिंह लगातार तिंदवारी क्षेत्र में सक्रिय हैं। औऱ भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
