27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग को 27 अरब के 'बोल्ट' का झटका : कोमा में पहुंच सी गई 'हालत'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिजली विभाग को 27 अरब के ‘बोल्ट’ का झटका : ‘कोमा’ में पहुंच सी गई ‘हालत’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग को 27 अरब के “बोल्ट का झटका” लगा है। इसके चलते “माली हालत कोमा” में है ! चार लाख उपभोक्ता “लईया करारी” किये हैं। “हजारों की संख्या में छिप कर गुरिल्ला झटका” दे रहें हैं। आर्थिक संकट और बिल भुगतान के बहुत बड़े संकट से चित्रकूटधाम मंडल जूझ रहा है। बिजली विभाग के “27 अरब रुपये बकायेदारों ने फंसा” रखे हैं। विभाग के बकायेदारों की संख्या चार लाख से अधिक है, जिनमें 60 हजार तो ऐसे बकायेदार हैं, जिनका कुछ पता ही नहीं चल रहा। ऐसे में “मंडल में वसूली के लिए विभाग का फोन घुमाओं अभियान बेमतलब” साबित हो रहा है।बांदा में बिजली का 'काल': घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !चित्रकूटधाम मंडल में बिजली विभाग के 6.42 लाख से अधिक व्यवसायिक व घरेलू और सौभाग्य योजना के कनेक्शन धारक है। इनमें 4.16 लाख से अधिक कनेक्शन धारकों पर :विभाग का करीब 27 अरब से अधिक बकाया: है। शासन के आदेश पर बकायेदारों को बकाया जमा करने को प्रेरित करने के लिए “फोन करों” अभियान शुरू किया था, लेकिन इनमें 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने विभाग का एक दो बार फोन रिसीव किया।बिजली विभाग को 27 अरब के 'बोल्ट' का झटका : कोमा में पहुंच सी गई 'हालत' बताया जाता है कि “विभाग से बचने के लिए तमाम बड़े बकायेदारों ने या तो अपने फोन बंद” कर रखे हैं या फिर “सिम ही बदल” दिया है। “मजे की बात तो यह है कि विभाग जब इन्हें ढूंढने के लिए निकला तो उसे इनके पतों पर मकान ही ढूंढे नहीं मिले”। विभाग ने एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की “आरसी काटकर” तहसील भेजना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग को 27 अरब के 'बोल्ट' का झटका : कोमा में पहुंच सी गई 'हालत' मंडल के चारों जनपदों में अप्रैल माह से “बकायेदारों के विरूद्ध” चलाए गए “अभियानों” में एक लाख से अधिक के 51,501 “बकायेदारों के कनेक्शन काट” दिए गए है। अन्य को “नोटिस” जारी किया गया है। छोटे बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए “प्रेरित” किया जा रहा है। करीब 20 अरब से अधिक “बकायेदारी जमा” भी कराई गई। चित्रकूट मंडल के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग का कहना है कि जिन “उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बंद” है। उनसे संपर्क कर मोबाइल नंबर अपडेट कराए जाएंगे। बकाये की वसूली के लिए “घर-घर” पहुंचा जाएगा। बड़े बकायेदारों की “आरसी” जारी होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का ‘ढीली अफसरशाही’ पर चला डंडा: निर्माण में ‘लापरवाही’ तो होगी ‘कड़ी’ कार्रवाई

46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

Banda : डीएम का महिला सम्मान, महिला दिवस पर बिखेरेगा ‘शान’ …

विधायक प्रकाश ने ‘शहनाई’ गूंजने की कराई व्यवस्था: ‘विकास’ की लिखी नई इबारत

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़