24.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
तिंदवारी में सपा 'टिकट' पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का 'पलड़ा' भारी ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का ‘पलड़ा’ भारी ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड की “चर्चित सीट तिंदवारी” में समाजवादी पार्टी के अंदर “टिकट की जंग” सबसे “तेज” हो गई है। यहां “लड़ाई सीधे दो बड़े नामों के बीच आ” गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद और जुझारू नेता अशोक सिंह गौर।तिंदवारी में सपा 'टिकट' पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का 'पलड़ा' भारी ?जमीन पर जो दिख रहा है, उसमें विशंभर निषाद का “अनुभव बड़ा” है लेकिन “पकड़ ढीली” पड़ती दिख रही है। तीन बार विधायक,  प्रदेश सरकार में मंत्री और दो बार सांसद रहे विशंभर निषाद का नाम संगठन में बहुत बड़ा है।विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्यमगर कथित तौर पर क्षेत्र की जनता से दूरी और लंबे समय से अनुपस्थिति उनके लिए “नुकसानदेय” बताई जा रही है ! ऊपर से उनके “भरोसे वाला निषाद वोट बैंक” अब भाजपा के मंत्री रामकेश निषाद के “खेमे में जाता” दिख रहा है, जिससे उनकी “जातीय दावेदारी” भी कमजोर मानी जा रही है।तिंदवारी में सपा 'टिकट' पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का 'पलड़ा' भारी ?वहीं दूसरी तरफ अशोक सिंह गौर ने “चुपचाप पूरी बिसात पलट” दी है। पिपरहरी के पूर्व प्रधान, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे अशोक लगातार गांव-गांव में सक्रिय हैं। लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं में खड़े होने से उनकी “जनसेवक वाली छवि” बनी है। इसका फायदा उन्हें ब्राह्मण, वैश्य, प्रजापति के साथ-साथ निषाद बिरादरी में भी मिल रहा है। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के बीच कहा जा रहा है कि “टिकट की दौर में अशोक गौर विशंभर पर भारी” हैं।तिंदवारी में सपा 'टिकट' पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का 'पलड़ा' भारी ?इस दौड़ में तीसरा “अहम नाम” दीपा सिंह गौर का भी है। तीन बार जिला पंचायत सदस्य रही दीपा ने अपने क्षेत्र में “सड़क, पानी और विकास” के कई काम कराए हैं। पार्टी ने उन्हें “जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका भी दिया था, लेकिन उन्होंने मना” कर दिया। अब वह महिला आरक्षण के “सहारे” तिंदवारी से टिकट मांग रही हैं। 2017 में भी उन्हें टिकट मिला था, जो गठबंधन के चलते “कांग्रेस को चला” गया था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

City News Uttar Pradesh

न्यायालय गैंगस्टर एक्ट द्वारा दो अभियुक्तों पांच-पांच साल की कैद : सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला

ब्रेकिंग न्यूज़