30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में जल तांडव का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप, इलाकों में मची खलबली
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘जल तांडव’ का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप, इलाकों में मची खलबली !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो दिनों से “लगातार हो रही झमाझम बारिश” ने “बांदा” में “बाढ़ के खतरे की घंटी” बजा दी है। केन और यमुना नदियों का “जलस्तर तेजी से बढ़” रहा है। भूरागढ़ में केन का पानी रविवार दोपहर 12 बजे तक 102.00 मीटर पहुंच गया, जो “खतरे के निशान के बेहद करीब” है। वहीं चिल्ला घाट पर “यमुना का जलस्तर” भी बढ़कर 92.89 मीटर “दर्ज” किया गया है। नदियों के बढ़ते पानी ने “तटवर्ती और निचले इलाकों” में रहने वाले लोगों की “चिंता” बढ़ा दी है।बांदा में जल तांडव का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप, इलाकों में मची खलबलीबाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार “केन नदी लगातार बढ़” रही है। 102 मीटर का जलस्तर खतरे के निशान के “बेहद करीब” पहुंचने के बाद प्रशासन ने “निगरानी और सतर्कता” बढ़ा दी है। लगातार बारिश जारी रहने पर नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता। केन के साथ यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। चिल्ला घाट पर रविवार दोपहर “यमुना का पानी 92.89 मीटर दर्ज” किया गया। दोनों प्रमुख नदियों में एक साथ “बढ़ोतरी ने तटवर्ती क्षेत्रों के लिए चिंता बढ़ा” दी है।बांदा में जल तांडव का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप, इलाकों में मची खलबलीजलस्तर में “तेजी से हो रही वृद्धि” को देखते हुए जिला प्रशासन ने “निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क” रहने की अपील की है। लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। दो दिनों से जारी बारिश के बीच नदियों का “जलस्तर लगातार ऊपर” जा रहा है। ऐसे में अब “प्रशासन की नजर अगले कुछ घंटों के जलस्तर पर टिकी” है।बांदा में जल तांडव का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप, इलाकों में मची खलबलीकेन का 102 मीटर तक पहुंचना “खतरे की गंभीरता” को साफ दिखा रहा है, जबकि “यमुना भी लगातार बढ़” रही है। फिलहाल सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो केन और यमुना का पानी और कितना ऊपर जाएगा ? तटवर्ती गांवों में लोग नदी के “बढ़ते जलस्तर पर नजर” रखे हुए हैं और “प्रशासन भी स्थिति पर लगातार निगरानी” कर रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जालसाजी में महिला पीएम शहरी आवास योजना में फंसी : दो लाख की रिकवरी जारी

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड खत्म, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया सेंट्रल जेल

City News Uttar Pradesh

प्लास्टिक पर पालिका का ‘बड़ा प्रहार’: बाजार में मचा हडपकंप, दुकानों से भारी मात्रा में जब्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

तीन नए कानून के विरोध में अधिवक्ताओं में उबाल: राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सेल्फी ले लो मेरे यार : कालू कुंआ चौराहा जाम मुक्त होकर हुआ गुलजार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़