28.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम छह बजे थम गया। प्रत्याशियों ने वोट के लिए मतदाताओं के घरों में दस्तक दी। जीत के लिए बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया। मतदान के लिए बूथों तक मतदाताओं को लाने के लिए प्रत्याशियों ने गाड़ियों का भी इंतजाम किया है।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) को है। मंगलवार की शाम छह बजे से चुनाव-प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन गांवों में प्रचार की होड़ रही। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। साड़ी और रुपये बांटने की भी चर्चा रही। रात आठ बजे के बाद से लागू नाइट कर्फ्यू का निर्देश गांवों में बेअसर रहा। रातभर प्रत्याशी मतदाताओं के घरों की परिक्रमा लगाते रहे।


कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने बताया कि मतदाताओं को घरों से बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को लालच भी दिया जा रहा है। अतर्रा में भी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। लालच भी दिया जा रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि थाना पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी पंचायत चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का एक्शन प्लान तैयार…

City News Uttar Pradesh

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh

यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 67 जिलों को पाबंदियों से राहत …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के “साहस और बलिदान” को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में ‘कोर्ट’ की सख्ती: मामले को ‘एससी-एसटी’ कोर्ट में किया ट्रांसफर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ बांदा में ‘उबाल’ : सड़कों पर उतरे ‘हिंदू संगठन’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़