City News Uttar Pradesh
बांदा में चल रहा मौत का कारोबार ? हर सुबह मंडराती है मौत ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में चल रहा मौत का कारोबार ? हर सुबह मंडराती है मौत ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सावधान ! होशियार ! रोजाना मौत आप को ‘जकड़’ रही है ! अगर आप भी सुबह-सुबह दरवाजे पर आने वाले दूधिये से बिना ‘जांच-परख’ के ‘दूध’ ले लेते हैं तो यह खबर आपके ‘होश’ उड़ा देगी। आपके बच्चों को जो दूध आप ‘अमृत’ समझकर पिला रहे हैं, वह अमृत नहीं, यूरिया और ‘केमिकल’ वाला ‘सफेद जहर’ है ! यही जहर पीकर पूरा बांदा बीमार हो रहा है। जिले में दूध के नाम पर ‘मौत का कारोबार’ चल रहा है ! और खाद्य सुरक्षा विभाग ‘आंख बंद’ किए ‘सो’ रहा है !बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में 'मिलावट' का हैं बहुत बुरा हालखुलासा ‘चौंकाने’ वाला है। शहर में रोज सैकड़ों दूधिये महोखर, पल्हरी, पचनेही, बरगहनी, अछरौड़, भूरागढ़, तिंदवारा, बड़ोखर, कुरौली, भरखरी, गुरेह सहित तीन दर्जन ‘गांवों से दूध’ लेकर आते हैं। एक भी के पास लाइसेंस नहीं। सरकार का ‘नियम’ कहता है ‘बिना लाइसेंस खाद्य वस्तु बेचने पर एक लाख तक जुर्माना और एक साल की जेल, लेकिन यहां कानून की धज्जियां उड़’ रही हैं। एक दूधिये ने खुद माना, साहब, पानी तो मिलाते ही हैं, गाढ़ा दिखाने के लिए यूरिया और केमिकल भी घोलते हैं। दूध फटता नहीं, गाढ़ा दिखता है, ग्राहक खुश। उसे क्या पता कि ‘वह पैसा देकर बीमारी खरीद’ रहा है।बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में 'मिलावट' का हैं बहुत बुरा हालनतीजा सामने है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया, टाइफाइड, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की बाढ़ आई  है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र सिंह खुद मान रहे हैं कि यह ‘मिलावटी दूध जानलेवा’ है। यह धीमा जहर है जो लीवर, किडनी तक खराब कर रहा है। पिछले साल विभाग ने दिखावे के लिए 164 दूधियों को पकड़ा था, जुर्माना भी हुआ था। इस साल तो वह दिखावा भी बंद है ! गली-गली जहर बिक रहा है। प्रश्न है आखिर इस जहरीले कारोबार पर ‘नकेल’ कौन कसेगा?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर: सीएम योगी से मिले सदर विधायक और जिलाध्यक्ष, अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर की शिकायत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड मिला तोहफा, सांसद ने बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी …

Banda : बुंदेलखंड में कम हो जाएंगे 17 प्रधान, घटी ग्राम पंचायतों की संख्या…

City News Uttar Pradesh

मुस्लिम औऱ यादव मतों का बांदा शहर में जमकर बिखराव ? भाजपा से मालती की होगी नैया पार ?

City News Uttar Pradesh

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़