City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस का मुकाबला अंतिम क्षणों में बना ऐतिहसिक दिलचस्प ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिये वार्ड दस चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में ऐतिहासिक चर्चा का विषय बन गया है!इस वार्ड के चुनाव में दिलचस्पी का आलम यह है कि वार्ड विशेष की आम जनता ही नहीं पूरे जिले की निगाहें यहां अब प्रचार के अंतिम दौर पर टिक गई है।

यहां तक की आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वार्ड दस का चुनाव परिणाम किस करवट बैठेगा, इसकी सुगबुगाहट प्रशासन के अधिकारियों में भी यदा कदा होती दिखती है! सपा से निवर्तमान सदस्य दीपा सिंह गौड़ हैं तो बसपा से पूर्व सदस्य सीता सिंह और भाजपा से ममता। इन तीनों में त्रिकोणीय मुकाबला फौरी तौर पर नजर आता हैं, पर हवा का मिजाजी रुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता सिंह के पक्ष में जबरदस्त तौर पर परिलक्षित सा दिखाई देता है !

जिले की जनता की इस वार्ड में खास दिलचस्पी को देखते हुये हमने अपने अंतिम चौथे दौर में”अब माहौल क्या है ” जाननें की कोशिश की और ग्राम डीघवट,पिप रहरी,पैलानी, कुकुवाखास, अमलौर,सिधौली , महेदू आदि का भ्रमण कर मतदाताओ की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। ग्राउंड स्तर पर सीता सिंह का शंखनाद ही गूंजता सा महसूस हुआ। दीपा और ममता भी चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने को कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही! वहीं सीता सिंह के पति चर्चित समाजसेवी जयराम सिंह (बछेऊरा) अपनी पत्नी को विजयश्री की ओर ले जाने में कुशल सारथी की भूमिका में है। उनके वादे को सच्चाई के आइनें में मतदाता उतारता सा दिखाई पड़ता है !

एक सबसे बड़ी खास बात यह है कि सीता सिंह के पक्ष में हर जाति-धर्म के मतदाताओ का वोट पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर मुड़ता सा दिख रहा है! सीता सिंह के इस तिलिस्म को तोड़ने के लिये दीपा सिंह और ममता नें अपनी पूरी ताकत झोंक कर इस त्रिकोणीय मुकाबले को दिलचस्प मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है! क्योंकि दीपा और ममता की चुनावी जीत की राह में सीता पहाड़ की तरह सामनें हैं! अब तो देखना यह होगा कि चुनावी परिणाम क्या करवट लेता है?विजय श्री की माला किसके गले का हार बनती है ?

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

शासकीय अधिवक्ताओं के मनोनयन में महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व : अशोक जीतू

हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल बना ‘यमलोक’ : इमरजेंसी व्यवस्था फेल, मरीजों की जान से ‘खिलवाड़’ !

बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार : आखिरकार 900 किमी का सफर तय कर जिला कारागार पहुंची यूपी पुलिस …

Banda : डीएम साहब देखिये सच्चाई, डेढ़ सौ अधूरे शौचालयों में कंडा-भूसा और ईंधन ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़