25.3 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश की पुलिस ने जीता 'दिल': 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले 'चेहरे'
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

एसपी पलाश की पुलिस ने जीता ‘दिल’: 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले ‘चेहरे’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। किसी का ‘मोबाइल गुम हुआ तो किसी से रास्ते में छूट’ गया कई लोगों को शायद ‘उम्मीद’ भी नहीं थी कि उनका ‘कीमती फोन दोबारा हाथ’ में आएगा। लेकिन बांदा पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ ने इन लोगों की ‘उम्मीद को हकीकत’ में बदल दिया।एसपी पलाश की पुलिस ने जीता 'दिल': 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले 'चेहरे'पुलिस की ‘संयुक्त साइबर टीम’ ने तकनीकी प्रयासों के जरिए ‘एक-दो नहीं, बल्कि 111 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद’ कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।एसपी पलाश का 'प्रदेश में बजा डंका': 75 जिलों में 'बांदा पुलिस' बनी 'नंबर- वन'पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना और जिले के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने ‘खोए मोबाइल फोन’ की ‘तलाश’ शुरू की। लगातार ‘तकनीकी जांच और ट्रेसिंग’ के बाद पुलिस को ‘बड़ी सफलता’ मिली।एसपी पलाश की पुलिस ने जीता 'दिल': 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले 'चेहरे'साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने 80 मोबाइल, जबकि समस्त थानों की संयुक्त साइबर टीम ने 31 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक ने मोबाइल उनके मालिकों को ‘सुपुर्द’ किए।एसपी पलाश की पुलिस ने जीता 'दिल': 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले 'चेहरे'हाथ में अपना खोया हुआ मोबाइल वापस आते ही लोगों के ‘चेहरे पर खुशी’ साफ दिखाई दी। किसी के लिए यह महंगा फोन था तो किसी के लिए उसमें मौजूद जरूरी संपर्क और ‘निजी डेटा’ बेहद महत्वपूर्ण था। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की ‘सराहना’ करते हुए साइबर टीम के ‘प्रति आभार’ जताया।एसपी पलाश की पुलिस ने जीता 'दिल': 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले 'चेहरे'अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बरामद किए गए सभी 111 मोबाइल एंड्रायड फोन हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। साइबर टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों को ट्रेस किया और बरामदगी के बाद उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंपा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना ने उगला 200 प्राकृतिक खजाना: चित्रकूट से इटावा तक खुशी की लहर !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी में हार के बाद भाजपा बेचैन: चोरी हुए वोटों को तलाशने में जुटी, हार का कारण खोजेगी टास्क फोर्स

City News Uttar Pradesh

खून से लाल हुई खदान : मौरंग भरते समय ट्राली सिर पर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, कंप्रेशर का कीला टूटने से हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने कहा, उत्पादों के निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आमदनी…

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड

City News Uttar Pradesh

हनीट्रैप का शिकार हुआ पुलिस कर्मी, गवां बैठा 75 हजार रुपये, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर झाड़ा रौब, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने दिए जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़