City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का 'युद्धस्तरीय' एक्शन: क्षतिग्रस्त रपटे की 24 घंटे में 'मरम्मत' के निर्देश
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश का ‘युद्धस्तरीय’ एक्शन: क्षतिग्रस्त ‘रपटे’ की 24 घंटे में ‘मरम्मत’ के सख्त निर्देश

independence : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी देश एंव प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं || रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार हो रही ‘बारिश और बाढ़’ के कारण तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ‘जनजीवन अस्त-व्यस्त’ हो गया है। ब्लॉक जसपुरा अंतर्गत ‘पड़ोहरा से नांदादेव’ के बीच’ चंद्रावल नदी’ पर बना ‘रपटा बाढ़ के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त’ हो गया। रपटा टूटने से इस क्षेत्र के 5 गांवों की लगभग 70 हजार आबादी का ‘आवागमन पूरी तरह ठप’ हो गया। स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और दैनिक काम से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मंत्री रामकेश का 'युद्धस्तरीय' एक्शन: क्षतिग्रस्त रपटे की 24 घंटे में 'मरम्मत' के निर्देश ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या की सूचना मिलते ही जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने “तत्परता” दिखाते हुए गुरुवार को मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री के साथ डीएम अमित आसेरी एंव प्रशासनिक अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अभियंता भी मौजूद रहे। मंत्री ने क्षतिग्रस्त रपटे का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी को समझा। मंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि इस समस्या को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी कीमत पर कष्ट नहीं होने दिया जाएगा।

मंत्री रामकेश का 'युद्धस्तरीय' एक्शन: क्षतिग्रस्त रपटे की 24 घंटे में 'मरम्मत' के निर्देश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्थायी रपटे की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए और हर हाल में 24 घंटे के भीतर आवागमन बहाल किया जाए। साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के भी आदेश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान इस तरह की घटनाएं आम हैं, लेकिन प्रशासन को पहले से सतर्क रहकर राहत कार्य सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

मंत्री रामकेश का 'युद्धस्तरीय' एक्शन: क्षतिग्रस्त रपटे की 24 घंटे में 'मरम्मत' के निर्देश इस दौरान मंत्री रामकेश निषाद ने क्षेत्र की जनता को एक बड़ी राहत की खबर भी दी। उन्होंने कहा कि ‘पड़ोहरा से नांदादेव’ के बीच ‘पक्के पुल की मांग वर्षों’ से चली आ रही है। इस ‘मांग को पूरा करने के लिए पक्के पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन’ को भेजा जा चुका है। मंत्री ने ‘विश्वास दिलाया’ कि बहुत जल्द इस क्षेत्र को ‘रपटे और बाढ़’ की ‘समस्या से स्थाई समाधान’ मिलेगा। पक्का पुल बन जाने से ‘न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि बाढ़ के समय में भी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रास्ता’ मिल सकेगा। मंत्री के त्वरित निर्णय और मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान के निर्देशों से ‘क्षेत्रवासियों में राहत की लहर’ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान बन गया पेयजल व्यभिचारी ? निकम्मे अफसर डीएम को कर रहे गुमराह ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के ‘सूखे की दरारों’ में दबी जिंदगियां: बांदा की कार्यशाला में उठी उम्मीद की आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम जे. रीभा ने सुनी “जनता” की पीड़ा: अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

होली में जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल

City News Uttar Pradesh

सुपर चैलेंज कप बरेठी: उद्घाटन मैच औदहा एवं शो मैच अर्की टीम जीती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़