

- शरद मिश्रा
बांदा। बांदा विधानसभा में इस वर्ष 13 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है। बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में इस बार तिरंगा यात्रा पिछले साल के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगी।
तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 11 बजे बिसंडा से प्रारंभ होगी। इस बार यात्रा मार्ग को और विस्तृत किया गया है। यात्रा बिसंडा, घूरी, पवई, उमरेहड़ा, बिलगांव, खुरहंड, गिरवां, मेडिकल कॉलेज, अतर्रा चुंगी, जिला परिषद चौराहा, मर्दन नाका, महेश्वरी देवी मंदिर, चौक बाजार, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन तिराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी।
तैयारियों को लेकर गांव-गांव और कस्बा स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। विधायक प्रकाश दिवेदी “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचानें के लिये पूरी तरह संकल्पित हैं।
पिछले वर्ष की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे और पूरे बांदा में देशभक्ति का माहौल बना था। इस बार प्रकाश दिवेदी नें अपनी विधानसभा में उससे भी बड़े स्तर पर आयोजन कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। विधायक प्रकाश ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हों और देशभक्ति का परिचय दें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
