
- विनोद मिश्रा
बांदा। वक्फ संपत्तियों के ‘डिजिटलीकरण’ में ‘बड़ी लापरवाही’ सामने आई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर चले ‘वेरिफिकेशन’ में ‘बांदा और चित्रकूट की 571 वक्फ संपत्तियों’ की ‘एंट्री उम्मीद पोर्टल से रद्द’ कर दी गई हैं। ‘उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ’ ने ‘दस्तावेजों में गड़बड़ी’ पाए जाने के बाद ये ‘सख्त कदम’ उठाया है।
इनमें ‘बांदा की 499 और चित्रकूट की 72 संपत्तियां’ शामिल हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए ‘6 जून 2026 तक का आखिरी मौका’ दिया गया था। दरअसल बीते साल केंद्र सरकार ने देशभर की सभी वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने का आदेश दिया था। ‘मकसद था पारदर्शिता लाना और बेनामी कब्जों पर रोक’ लगाना। इसके लिए मुतवल्लियों को 6 जून 2026 तक का समय मिला था।
इसी दौरान बांदा में 1683 वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज कराई गईं। जांच के बाद इनमें से सिर्फ 917 को ही मंजूरी मिल सकी। बाकी 499 को निरस्त कर दिया गया। चित्रकूट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। यहां 168 संपत्तियां दर्ज हुईं, जिनमें से ‘57 मंजूर हुईं और 72 को खारिज’ कर दिया गया। फिलहाल ‘सैकड़ों वक्फ संपत्तियों का भविष्य अधर में लटक’ गया है। अब ‘सबकी नजर शासन के अगले निर्देश पर टिकी’ हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
