
- शरद मिश्रा
बांदा। दो छात्राओं के “रहस्यमयी” तरीके से “लापता” होने की घटना ने पूरे जिले में “सनसनी” फैला दी है। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकलीं दो युवतियां “अचानक गायब” हो गईं और अब “प्रश्न” यह है कि आखिर “दिनदहाड़े” दोनों कहां और कैसे “लापता” हो गईं ?

चरका गांव निवासी अतुल कुमार की 19 वर्षीय बेटी वंदना अपनी सहेली शिवानी के साथ दो दिन पहले सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थीं। उन्हें शिवानी के भाई शुभम ने मरका रोड स्थित कॉलेज के पास उतारा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करने वाला है जब शुभम करीब एक घंटे बाद उन्हें लेने वापस पहुंचा, तो दोनों छात्राएं वहां से गायब थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और हर कोई यही पूछ रहा है आखिर बेटियां सुरक्षित हैं या नहीं? परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मरका थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ हर संभावित एंगल पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कुछ लोग इसे अपहरण की आशंका से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे किसी गहरी साजिश का हिस्सा बताते हैं। पुलिस भले ही जल्द बरामदगी का दावा कर रही हो, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी छात्राओं का कोई सुराग न मिलना चिंतनीय है। विचारणीय पहलू यह है की क्या दोनों छात्राएं कॉलेज तक पहुंचीं भी थीं? क्या रास्ते में ही कोई साजिश रची गई? या फिर यह कोई सुनियोजित घटना है? एक घंटे के भीतर दो छात्राओं का यूं गायब हो जाना पूरे मामले को बेहद संदिग्ध बना रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
