City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश निजी स्कूलों की लापरवाही पर 'सख्त': 'तत्काल' कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश निजी स्कूलों की लापरवाही पर ‘सख्त’: ‘तत्काल’ कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। स्कूली बच्चों की “सुरक्षा” को लेकर एक “बड़ा मुद्दा” गर्मा गया है। निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा संचालित “वाहनों में सुरक्षा मानकों” की “अनदेखी” अब खुलकर सामने आ रही है। इस गंभीर स्थिति पर “सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी” ने “कड़ा रुख” अपनाते हुए “प्रशासन को चेतावनी” दी है कि अगर समय रहते “व्यवस्था नहीं सुधरी, तो इसके गंभीर परिणाम” हो सकते हैं। हजारों बच्चे रोजाना निजी स्कूलों के वाहनों से सफर करते हैं, लेकिन इन वाहनों की हालत और सुरक्षा इंतजाम चिंताजनक हैं। कई वाहनों में न तो स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था है और न ही कोई निगरानी तंत्र। ऐसे में मासूम बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।

विधायक प्रकाश ने 'भुजा उठाकर' लिया 'प्रण': शिक्षा को नहीं बननें देंगेव्यापार,सीएम को 'पत्र'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार जब कोई बड़ा हादसा होता है, तभी प्रशासन हरकत में आता है। दुर्घटना के बाद जांच और कार्रवाई के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब यह लापरवाही नहीं चलेगी और पहले से ही सुरक्षा के सभी मानकों को लागू करना होगा। विधायक ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कूली वाहनों के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका पालन जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा है। कई स्कूलों के वाहन बिना फिटनेस, बिना निगरानी और बिना आवश्यक उपकरणों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

शिक्षा के सपनों को 'पंख': मंडल में 'चमकी' 603 किस्मतें, हर्ष की लहर

इस गंभीर मुद्दे पर विधायक ने प्रशासन के सामने कई कड़े प्रस्ताव रखे सभी स्कूली वाहनों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य रूप से लगाया जाए, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से हर वाहन को जोड़ा जाए, प्रत्येक छात्र के लिए निर्धारित सीट व्यवस्था सुनिश्चित हो वाहन चालक यूनिफॉर्म और नाम-पट्टिका के साथ हों, वाहनों की नियमित जांच और मॉनिटरिंग की जाए।  विधायक ने खासतौर पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में महिला स्टाफ की अनिवार्य तैनाती होनी चाहिए, जो बच्चियों को सुरक्षित तरीके से वाहन में चढ़ाने और उतारने की जिम्मेदारी निभाए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आयुक्त से जिले के सभी निजी स्कूलों के वाहनों की व्यापक जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें जन चौपाल में विपक्ष को ललकारा : जनता झूमी …

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

डीएम नगेंद्र नें बाढ़ का किया निरीक्षण : राहत बचाव शुरू करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़