City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत 'बर्बादी' देख 'विचलित': प्रशासन से तत्काल 'मुआवजा' की उठाई मांग !
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत ‘बर्बादी’ देख ‘विचलित’: प्रशासन से तत्काल ‘मुआवजा’ की उठाई मांग !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें तिंदवारी क्षेत्र में शनिवार एवं रविवार को भी “प्रकृति नें जो प्रकोप” बरपा या उससे “विचलित” हो गये हैं। “खेतों में लहलहाती फसलें” देखते ही देखते “बर्बादी के मंजर” में बदल गईं। बीते दो दिनों में पुनःआई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को चंद घंटों में मिट्टी में मिला दिया।

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने'मचाई' तबाही, किसानों की 'कमर' टूटी

जहां तक नजर जाती है, वहां तक सिर्फ टूटी हुई फसलें, भीगे खेत और बिखरी उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। तिंदवारी क्षेत्र के गांवों में हालात इतने भयावह हैं कि किसान खुद को संभाल नहीं पा रहे।

पूर्व विधायक दलजीत 'बर्बादी' देख 'विचलित': प्रशासन से तत्काल 'मुआवजा' की उठाई मांग !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि प्रकृति के इस प्रकोप ने किसानों की लहलहाती उम्मीदों का मानो अंतिम संस्कार कर दिया है। ओलावृष्टि की निर्मम मार ने उन फसलों को पूरी तरह रौंद डाला, जिनमें किसानों ने अपनी मेहनत,समय और पूंजी का पूरा निवेश किया था। खेतों में बिखरी फसलें किसानों के टूटे सपनों की खामोश कहानी बयां कर रही हैं।

मौसम ने फिर दिखाया 'रौद्र रूप' : चारों तरफ तबाही, किसानों में 'हाहाकार' !

दलजीत सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि जब फसलें कटाई की दहलीज पर थीं, तभी प्रकृति के प्रकोप ने उन्हें नष्ट कर दिया। गेहूं, चना और सरसों की तैयार बालियां जो कुछ ही दिनों में किसानों के घरों में समृद्धि लाने वाली थीं,अब खेतों में बिखरे अवशेष बनकर रह गई हैं।

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने'मचाई' तबाही, किसानों की 'कमर' टूटी

भाजपा नेता दलजीत सिंह ने इस आपदा को केवल एक मौसमी घटना न मानते हुए कहा कि यह कृषि तंत्र की असुरक्षा और किसानों की असहाय स्थिति का आईना है। कहा कि बार-बार प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाला नुकसान यह दर्शाता है कि कृषि क्षेत्र को अभी भी पर्याप्त सुरक्षा और स्थायित्व नहीं मिल पाया है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं दी गई, तो पीड़ितों की “आह” प्रशासन पर भारी पड़ सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंडिया गठबंधन ने खोला दांव: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सियासी संग्राम तेज

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री का खौफ, नहर की सफाई में जुटा अमला, कहीं पड़ न जाए नजर …

नाबालिग बालिका का खून से सराबोर शव घर पर मिला

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल

City News Uttar Pradesh

Banda : सांसद आदर्श ग्राम रहे कटरा कालिजर में पेयजल समस्या, अधिकारी बेपरवाह ! …

बांदा डीएम ने दी दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़