City News Uttar Pradesh
डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का 'कत्ल' !
उत्तर प्रदेश

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का ‘कत्ल’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शादी, विश्वास और साथ निभाने के “वादे” लेकिन एक “ऐसी घटना” सामने आई है जिसने “रिश्तों की बुनियाद” को “झकझोर” दिया है। महज 31 दिन पहले जिस “घर में शहनाइयां” गूंजी थीं, वहां अब “सन्नाटा और सवालों का तूफान” है। नई नवेली दुल्हन का अचानक “गायब” होना अब एक साधारण मामला नहीं, बल्कि एक “रहस्यमयी और सनसनीखेज कांड” बन चुका है। क्या यह प्यार की कहानी है, या एक सोची-समझी साजिश ?

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का 'कत्ल' !पीड़ित युवक पेशे से पशु चिकित्सक है। उसकी शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की युवती से रीति-रिवाज के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिन सामान्य थे। किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया। लेकिन 22 मार्च की रात ने सब कुछ बदल दिया। पति का आरोप है कि रात के समय अचानक तीन युवक एक चारपहिया वाहन से घर पहुंचे। यह युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए। सुबह जब यह बात सामने आई, तो परिवार के होश उड़ गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का 'कत्ल' !मामले ने उस वक्त और गंभीर मोड़ ले लिया जब पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर में रखी नकदी और कीमती जेवर भी अपने साथ ले गई है। इससे मामला केवल “गायब होने” का नहीं, बल्कि “योजनाबद्ध तरीके से घर छोड़ने” की दिशा में जाता दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए,उन्होंने पूरे घटनाक्रम को और पेचीदा बना दिया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से एक युवक के संपर्क में थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह युवक पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी के लिए घर आ चुका था, यानी परिवार के लिए पूरी तरह अनजान नहीं था। थाना कालिंजर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में भारत बंद बेअसर : बसपा एवं भीम आर्मी नें किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

City News Uttar Pradesh

विवाहिता ने दी जान: मरने से पहले भाभी को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, फिर मौत को लगाया गले

विधायक प्रकाश नें लूटा असली महाकुंभ का पुण्य:सेवा भाव की पेश कर रहे अनूठी मिशाल।

City News Uttar Pradesh

“न बाबा न” सुननें से नाराज नाती ने गड़ासे कर दी हत्या : मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

भाजपा का “चिंतन शिविर” बांदा – चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये “चिंता का विषय” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़