City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग: 'ऑक्सीजन प्लांट' का मिला लाइसेंस !
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छलांग: ‘ऑक्सीजन प्लांट’ का मिला लाइसेंस !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ्य ढांचे में एक “ऐतिहासिक बदलाव” की शुरुआत हो चुकी है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में “लंबे समय से बंद” पड़ा “लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट” अब “आखिरकार चालू होने की राह” पर है। भारत सरकार के “पेट्रोलियम मंत्रालय” से “लाइसेंस” मिलते ही “अस्पताल प्रशासन ने तेजी से काम” शुरू कर दिया है।

कुलदीप सेंगर का भाई कैदी अतुल सिंह फरार: प्रशासनिक सिस्टम बेनकाब, 4 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा

यह कदम न केवल “मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर” माना जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। अब तक मेडिकल कॉलेज को अपनी जरूरतों के लिए दूसरे शहरों, विशेषकर कानपुर से जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाने पड़ते थे। कई बार आपूर्ति में देरी के कारण मरीजों और डॉक्टरों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था।

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग: 'ऑक्सीजन प्लांट' का मिला लाइसेंस !

लेकिन अब लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के चालू होते ही यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और अस्पताल आत्मनिर्भर बन जाएगा। मेडिकल कॉलेज के 16 वार्डों में मौजूद 630 बेड तक पाइपलाइन के जरिए सीधे ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना तैयार कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे हर मरीज को समय पर और निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। इस लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता लगभग 20 हजार किलोलीटर है, जो अस्पताल की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, “प्लांट” शुरू होते ही आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के हर बेड तक ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। सीधे पाइपलाइन से ऑक्सीजन मिलने से इलाज में तेजी आएगी और जीवनरक्षा की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh

हाईटेंशन लाइन का ‘तांडव’: भड़की ‘आग’ में समाया ‘आशियाना’, महिला की ‘जिंदा’ मौत

दुर्लभ प्रजाति के पशु जीव से कोर्ट परिसर में भय से मचा हड़कंप: वन विभाग नें दबोचा !

डीएम आनंद सिंह की मैराथन बैठक : चुनाव और कोरोना से निपटने के लिए हुये सख्त ….

ब्रेकिंग न्यूज़