City News Uttar Pradesh
रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन
उत्तर प्रदेश

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की पावन धरती चित्रकूट एक बार फिर राममय हो उठी, जब पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला अपने भव्य समापन के साथ गरिमा के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा। अंतिम दिन का आयोजन श्रद्धा, ज्ञान और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय संगम बन गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया।

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

मेले के समापन अवसर पर आयोजित विद्वत गोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से आए संतों और विद्वानों ने रामचरितमानस और रामकथा की गूढ़ व्याख्याओं को सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत किया। प्रवचनों में राम के आदर्श, त्याग, मर्यादा और करुणा के संदेश को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया गया।

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

हैदराबाद खाकी अखाड़ा, रामबाग तरौहा के महंत अमृतदास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को श्रेष्ठता की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह मेला समाज को राम के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

विद्वानों की गोष्ठी में अयोध्या के डॉ.हरि प्रसाद दुबे नें राम चरित मानस में परमार्थ एवं प्रसाद की गूढ़ व्याख्या की। इनकी विद्वता पूर्ण विश्लेषण सें श्रोतालु मंत्र मुग्ध सें हो गये। वहीँ मानस किंकर राम प्रताप शुक्ला नें नील गिरि औऱ कामद गिरि के आध्यात्मिक गूढ़ता को परिभाषित किया।

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

बताया की जीव का कल्याण इसी गूढ़ता में छिपा है। डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय ने मानस को विश्व साहित्य का अनुपम महाकाव्य बताते हुए कहा कि इसमें जीवन के सभी नैतिक मूल्यों का समावेश है। समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

लखनऊ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक राधेश्याम पाल ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजवान फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा ध्वनि और प्रकाश के संयोजन से प्रस्तुत कृष्ण नृत्य नाटिका ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने मेले को यादगार बना दिया।

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कहा कि समिति का लक्ष्य इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करना है। महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, उपमंत्री प्रद्युम्न दुबे लालू, मनोज गर्ग और प्रचार मंत्री राम बाबू पांडे सहित पूरी टीम का समर्पण आयोजन की सफलता में उल्लेखनीय रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें अफसरों की बढ़ाई धड़कन : किया गहन निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

कोर्ट की अवमानना की जुर्रत : राइफल क्लब में खेल पर रोक का क्यों हो रहा खेल ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने किया निरीक्षण गृह का लोकार्पण: सिंचाई परियोजनाओं में आयेगी तेजी

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान, पढ़िए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितना हुआ मतदान

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़