
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बीच विधायक प्रकाश द्विवेदी पूरी तरह सक्रिय मोड में ‘लगन से मगन’ हैं। सोमवार को विधायक प्रकाश ने नगर के मंडल दक्षिणी क्षेत्र में जीआईसी के बूथ 71 से 78 तक तथा खुटला के बूथ 125 से 129 तक पहुंचकर समीक्षा की और जहां भी गड़बड़ी मिली, तुरंत समाधान कराया।

यह अभियान महज औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ज़मीनी स्तर पर जाकर कमियों को पहचानने और ठीक कराने की पहल दिखाई दी। विधायक दिवेदी ने बूथ स्तर की टीमों में नई ऊर्जा भरते हुए एसआईआर को “लोकतंत्र की जड़ मजबूत करने का अभियान” बताया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बूथ अध्यक्षों, ब्लॉक लेवल एजेंटों (बीएलए-1 व बीएलए-2), पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर विशेष फोकस किया, कितने नए मतदाता बने ? कितने नाम डिलीट किए गए ? कौन-कौन से परिवारों की सत्यापन रिपोर्ट अधूरी है ?

कितने घरों में बीएलओ नहीं पहुँचे ? क्या फॉर्म 6, 7 और 8 की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है? जहाँ कहीं भी देरी या शंका दिखी, विधायक ने जिम्मेदारों से तत्काल जवाब तलब किया। बैठकों में विधायक दिवेदी ने स्पष्ट कहा “विशेष गहन पुनरीक्षण तभी सफल होगा जब बीएलओ की मेहनत और मतदाताओं का सहयोग एक साथ चले” । बूथ स्तर का तालमेल ही इस अभियान की आत्मा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीएलओ के साथ सतत संपर्क बनाए रखें। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, उत्तम सक्सेना, अमित सेठ भोलू भी अति क्रियाशील दिखे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
