City News Uttar Pradesh
बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली 'टर्बो स्पीड': डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन
उत्तर प्रदेश

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। डायल यूपी-112 सेवा को 8 नए पुलिस रिस्पांस व्हीकल मिलने के साथ अब आपातकालीन पुलिसिंग और भी तेज, चुस्त और प्रभावी होने जा रही है।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली 'टर्बो स्पीड': डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

इन अत्याधुनिक वाहनों को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि पुलिस प्रशासन अब जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर खुली छूट देने के मूड में नहीं है।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली 'टर्बो स्पीड': डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

डायल 112 की मजबूत होती पकड़ अब जिले में अपराधियों की नींद उड़ाने की तैयारी में है। डायल यूपी-112 मुख्यालय से मिले इन 8 पीआरवी वाहनों के सक्रिय होने से पुलिस की ग्राउंड कवरेज और रेस्पॉन्स क्षमता में जबरदस्त सुधार आएगा।

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली 'टर्बो स्पीड': डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

इन वाहनों के शामिल होने से पीआरवी की सघनता बढ़ेगी, घटनास्थल तक पहुंचने का समय घटेगा, आपातकालीन कॉल्स पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी और गश्त व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि नए पीआरवी वाहनों की तैनाती से कई क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही धीमी पुलिस प्रतिक्रिया की समस्या खत्म होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचार नसीमुद्दीन की फिसल गई जुबान, बसपा प्रमुख मायावती के लिए ये क्या बोल गए

City News Uttar Pradesh

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेताओं का दिल रविवार को तेजी से धड़का: संगठन चुनाव की गाईड लाइन हुई तय

City News Uttar Pradesh

भाकपा माले की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला: देवनाथ नें थामा दामन

City News Uttar Pradesh

जननायक प्रकाश ‘बांदा’ को बना रहे ‘महानगर’: विकास योजनाओं से बढ़ी ‘आधुनिकता’ की चमक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़