
- विनोद मिश्रा
बांदा। “अगर भारत को विकसित बनाना है तो हर विद्यार्थी को आत्मनिर्भर बनना होगा”। यह संदेश सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज हाल से गूंज उठा, जब नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

यह अवसर था बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विकसित भारत नवाचार प्रतियोगिता के सीधा प्रसारण और प्रेरणादायक सत्र का, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों और प्रयोगों से भविष्य के भारत का खाका पेश किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा, जिसमें आत्मनिर्भर भारत और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया गया था। इसके बाद मंच से प्रेरक संबोधन ने छात्रों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में पहला कदम है। जब हमारे बच्चे नवाचार करेंगे, नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

सदर विधायक प्रकाश के प्रतिनिधि रजत सेठ ने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि मानसिक और बौद्धिक मजबूती का प्रतीक है। बुंदेलखंड का हर छात्र अगर ‘ठान’ ले कि वह अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ करेगा, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल इनोवेशन पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। पालिका अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि ने सभी डेमो कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
