City News Uttar Pradesh
डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की 'रफ्तार' कागजों तक सीमित !
उत्तर प्रदेश

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की ‘रफ्तार’ कागजों तक सीमित !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की हकीकत यही है कि समीक्षाओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अब भी महज़ ‘कागजों में ही गुलाबी तस्वीरें’ पेश कर रहा है। डीएम जे. रीभा लगातार जिला स्वास्थ्य समिति, वन विभाग, तालाब योजना, जल जीवन मिशन, सिंचाई विभाग, कृषि, भूमि संरक्षण, पीडब्ल्यूडी और बेसिक शिक्षा समेत तमाम विभागों की बैठकें लेकर समीक्षा करती आ रहीं हैं। कठोर निर्देश भी देती हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अफसरों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं दिखता !

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की 'रफ्तार' कागजों तक सीमित !

प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि जिले के कई अधिकारी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति “बेशर्मी से लापरवाह” बने हुए हैं। उन्हें न तो डीएम के निर्देशों की परवाह है और न ही शासन की प्राथमिकताओं का कोई डर ! जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने की बजाय अफसर “कागजी खानापूर्ति” कर अपने कर्तव्य की इतिश्री मानते हैं। डीएम की बैठकों में प्रगति रिपोर्टें सुनने में भले ही सुनहरी लगती हों, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर बिल्कुल उलट है। तालाब योजना हो या जल जीवन मिशन, सिंचाई व्यवस्था हो या शिक्षा विभाग की योजनाएं सबमें काम से ज्यादा आंकड़ों का खेल चल रहा है। जिला प्रशासन के सूत्रों की मानें तो अफसर “काली कमरी” ओढ़ चुके हैं ! निर्देशों का रंग इन पर चढ़ता ही नहीं।

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की 'रफ्तार' कागजों तक सीमित !

गांव-गांव में विकास की बात करने वाली सरकार की योजनाएं आज भी फाइलों में कैद हैं। ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, खेतों तक नहरों का पानी नहीं पहुंच पा रहा, तालाब जर्जर हालत में हैं, और शिक्षा विभाग की कार्यशैली ढर्रे पर है। लोगों में आक्रोश है कि जब डीएम के निर्देश ही बेअसर हैं, तो आम जनता की आवाज़ कौन सुनेगा ? अगर डीएम की सख्ती भी अफसरों पर असरदार नहीं हो पा रही, तो आखिर विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा ? क्या जिले की “नकारा नौकरशाही” इसी तरह योजनाओं को रसातल में ले जाती रहेगी, या फिर शासन स्तर पर इन पर कार्रवाई होगी ?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

इनोवा की टक्कर से पुलिस जीप खंती में पलटी, एसआई समेत आठ लोग हुए घायल

वाह रे शिक्षा व्यवस्था : एडमीशन के लिये छात्र अनशन को बाध्य, हर साल का है कोढ़ में खाज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: राष्ट्रभक्ति की ‘ज्वाला’ से निकला ‘अटल’ नेतृत्व, विचार बने ‘युगदर्शी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़