City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। लोक संस्कृति का असली रंग गांव की परंपराओं में छिपा होता है। ऐसी ही एक अद्भुत परंपरा थी “महबुलिया पूजा”, जो पितृ पक्ष के अवसर पर बुंदेलखंड में पूरे उत्साह से मनाई जाती थी। लेकिन बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली की आंधी ने इस लोकपर्व को लगभग मिटा डाला है। तीन दशक पहले तक गांव की गलियां पितृ पक्ष में बच्चों की चहल-पहल और महबुलिया के गीतों से गूंज उठती थीं।

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

इसमें खास बात यह थी कि यह पूजा बुजुर्गों की नहीं बल्कि बच्चों की थी। पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छोटे-छोटे बच्चे और बालिकाएं एक कांटेदार झाड़ी को रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से सजाकर “महबुल” बनाते और गांव में गीत गाते हुए उसे तालाब या पोखर तक ले जाते। वहां फूलों को झाड़ी से अलग कर पानी में विसर्जित कर दिया जाता।विसर्जन के बाद बच्चे राहगीरों को भीगी हुई चने की दाल और लाई का प्रसाद बांटते। इस परंपरा में सिर्फ श्रद्धा ही नहीं, बल्कि संस्कार और लोक जीवन की सीख भी छिपी थी।

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

लोक मान्यता के अनुसार, कभी गांव में महबुलिया नाम की एक वृद्ध महिला थी, जिसने पूर्वजों की याद में इस पूजा की शुरुआत की। धीरे-धीरे यह पूरे बुंदेलखंड का एक लोकपर्व बन गया। बुजुर्ग जहां तर्पण और श्राद्ध में व्यस्त रहते, वहीं बच्चे महबुलिया पूजा से पूरे माहौल को जीवंत और खुशनुमा बना देते। लेकिन अब यह परंपरा लगभग गायब हो चुकी है। कहीं-कहीं गांवों में ही इसका हल्का स्वरूप देखने को मिलता है। आधुनिकता, शहरीकरण और सांस्कृतिक विरासत की अनदेखी के कारण महबुलिया जैसी अमूल्य धरोहर इतिहास के पन्नों में सिमटती जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : शहर में ‘वैक्सीनेशन’ प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिलेगी शराब-बीयर, नोटिस चस्पा …

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

बड़ा खुलासा : बीस हजार रुपये महीना देकर चित्रकूट कारागार बन जाता था आरामगाह ! …

बलिया में खतरनाक कहर : कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या हुई 179 …

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

City News Uttar Pradesh

श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि

ब्रेकिंग न्यूज़