City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

– विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चिल्ला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी का सामान,अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि ये गिरोह बसों और ट्रेनों में सवारी बनकर यात्रियों का सामान चोरी करता था। 13 अगस्त को बांदा से चिल्ला जाने वाली बस में सोने-चांदी के आभूषण चोरी की घटना में भी इन्हीं आरोपियों का हाथ था। पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान सूचना के आधार पर इन बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। ये गिरोह महिला यात्रियों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके जेवरात और नकदी चोरी कर लेता था। चोरी का सामान आपस में बांटकर ये अलग-अलग जिलों में छिपा देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में औरैया, इटावा, ग्वालियर और झांसी के रहने वाले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पास से बरामद सामान की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : विधायक अब्बास अंसारी को 25 तक गिरफ्तार करने का आदेश, ठिकानों पर पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश

यमुना नदी में औगासी पुल से बसों का आवागमन शुरू : जनता में खुशी का सुरूर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पंडित दीन दयाल के आदर्शों को बुलंद कर रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड अब ‘धरती का स्वर्ग’ बनेगा: 710 करोड़ की ‘सौगात’ के साथ सीएम ने गिनाईं ‘उपलब्धियां’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

परियोजना अधिकारी राकेश नें पकड़ा घोटाला : पीएम आवास का आठ करोंड़ लेकर हो गये परदेशी !

ब्रेकिंग न्यूज़