29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती का 'संकल्प' बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता का “जन संवाद सेवा का संकल्प, समाधान का प्रयास” कार्यक्रम अब नगरवासियों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बन गया है। रविवार को इस अभियान की कड़ी में अध्यक्ष मालती बासू और प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने वार्ड नंबर 18 छाबी तालाब पहुंचकर आमजन से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुना।

पालिकाध्यक्ष मालती का 'संकल्प' बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

जनसंवाद के दौरान लोगों ने नाली की सफाई, गंदगी, सड़कों की बदहाल स्थिति और रोड लाइटों की समस्या सामने रखी। अध्यक्ष मालती बासू ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती का 'संकल्प' बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

सभा के दौरान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के ध्येय के साथ भाजपा सरकार और नगर पालिका आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने में जुटी है। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी राजनीति का सबसे बड़ा लक्ष्य है। नगर में चल रहा यह “जन संवाद” कार्यक्रम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पालिकाध्यक्ष मालती का 'संकल्प' बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

अध्यक्ष मालती बासू ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता है स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त नगर। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 18 ही नहीं, बल्कि पूरे शहर में नालियों की सफाई, रोड लाइटों की मरम्मत और सड़क सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन और यमुना का जल स्तर बढ़ा : जलशक्ति मंत्री रामकेश नें राहत कार्यों के लिये किया एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा : उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल का बड़ा एक्शन: 27 इंस्पेक्टर-एसआई का हुआ तबादला।

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें खेली फूलों की होली : फाग की मस्ती में झूमे लोग

भैया दूज पर छलका स्नेह और अपनापन: बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़