![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जहां सियासत और व्यवस्था थम जाती है, वहीं से शुरू होता है ‘विद्या धाम समिति’ का सफर। और उस सफर के सेनापति हैं राजाभइया, जिनके जीवन का हर मोड़, हर संघर्ष और हर पहल समाज सेवा की एक मिसाल बन गई है। आज जब देश में सेवा शब्द खोखले नारों में सिमटने लगा है, ऐसे समय में राजाभइया का काम सच्चे सेवक की परिभाषा बनकर उभरा है।

राजाभइया ने अपने सेवा पथ में कितनी ही रुकावटों, ईर्ष्या के दावानलों और तंत्र की बेरुखियों से टकराकर एक-एक गांव को संजीवनी दी। उन्होंने सिर्फ सामाजिक कार्य नहीं किए, बल्कि लोगों के दिलों में ‘दिल के राजा’ के रूप में जगह बनाई। उनका नेतृत्व सिर्फ संस्थागत नहीं, भावनात्मक है जहां गरीब, शोषित, वंचित, बीमार और असहाय को न सिर्फ मदद मिलती है, बल्कि आशा की किरण भी मिलती है।

विद्या धाम समिति के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ शिक्षा, बल्कि कृषि, ग्रामीण संकट, जल स्रोत संरक्षण जैसे विषयों पर जमीनी कार्य किया। बुंदेलखंड के दूरस्थ गांवों तक जाकर उन्होंने वो काम किया, जिन्हें सरकारी मशीनरी अक्सर ‘अनदेखा’ कर देती है।

नरैनी तहसील के भावरपुर गांव में तीन पीढ़ियों पुराना एक कुआं, जो गुमनामी में खो चुका था, आज फिर से जीवन देने लगा है। यह करिश्मा हुआ, वरिष्ठ पत्रकार भारत डोगरा के परिवार, गांववासियों और राजाभइया की विद्या धाम समिति के समर्पण से। यह पुनरोद्धार सिर्फ एक कुएं का नहीं, गांव की आत्मा को संजीवनी देने जैसा है।

राजाभइया की लगातार, निष्कलंक और समर्पित समाजसेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उन्हें देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान के लिए चयनित किया गया है यह सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि बांदा, बुंदेलखंड और उन सभी लोगों के लिए गर्व की बात है, जो बदलाव की उम्मीद में हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
