City News Uttar Pradesh
वेतन नहीं तो रोटी कैसे: बिजली मीटर रीडरों का 'फूटा' दर्द, टीडीएस कंपनी पर गंभीर आरोप !
उत्तर प्रदेश

वेतन नहीं तो रोटी कैसे: बिजली मीटर रीडरों का ‘फूटा’ दर्द, टीडीएस कंपनी पर गंभीर आरोप !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में विद्युत विभाग के मीटर रीडिंग कर्मचारियों की ज़िंदगी इन दिनों अंधेरे में डूबी हुई है। पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने आखिरकार जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया। अपना दर्द ज्ञापन के ज़रिये साझा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि टीडीएस ग्रुप, जिसे जून 2025 से बिलिंग का जिम्मा सौंपा गया है, न तो वेतन दे रहा है और न ही किसी तरह का लिखित आश्वासन। पिछली एजेंसी भी मई का वेतन और 5000 रुपये की सिक्योरिटी बगैर भुगतान किए चली गई। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने जून महीने की मीटर रीडिंग पूरी ईमानदारी से पूरी की। जुलाई का कार्य भी 10 तारीख तक निपटा दिया,लेकिन अब तक उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला।

वेतन नहीं तो रोटी कैसे: बिजली मीटर रीडरों का 'फूटा' दर्द, टीडीएस कंपनी पर गंभीर आरोप !

जब वे कंपनी से वेतन मांगते हैं तो जवाब मिलता है “जब तक विभाग से भुगतान नहीं आएगा, तब तक हम वेतन नहीं दे सकते।” सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वेतन मांगने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। बिना वेतन काम कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि हमने भरोसे के साथ मीटर रीडिंग का काम किया, लेकिन अब हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। पूर्व एजेंसी ने भी मई 2025 का वेतन और 5000 रुपये की सिक्योरिटी राशि कर्मचारियों को लौटाए बिना जिम्मेदारी छोड़ दी। अब नई एजेंसी टीडीएस ग्रुप पर भी वही आरोप लग रहे हैं भुगतान में टालमटोल और जवाबदेही से बचना। अर्थिक संकट झेल रहे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द बकाया वेतन दिलाया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

City News Uttar Pradesh

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में ‘वोल्टेज ठीक’ करो वरना ‘आंदोलन’

City News Uttar Pradesh Desk

खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेसवे पर ‘कहर बनी रात’: तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़