28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस की नई टीम ने भरी 'सियासी हुंकार': राहुल गांधी के 'मिशन' को 'जमीन पर उतारने' का ऐलान
Other

कांग्रेस की नई टीम ने भरी ‘सियासी हुंकार’: राहुल गांधी के ‘मिशन’ को ‘जमीन पर उतारने’ का ऐलान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर अब कांग्रेस ने जमीनी मोर्चा संभाल लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर बांदा में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह ताज गार्डन में बेहद गरिमामय और भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया।

कांग्रेस की नई टीम ने भरी 'सियासी हुंकार': राहुल गांधी के 'मिशन' को 'जमीन पर उतारने' का ऐलान

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रगीत की मधुर धुन के साथ जैसे ही कार्यक्रम आगे बढ़ा, कांग्रेस के सिपाहियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल, शहर कोऑर्डिनेटर गयादीन अनुरागी (पूर्व विधायक) और देवेंद्र पांडेय।

कांग्रेस की नई टीम ने भरी 'सियासी हुंकार': राहुल गांधी के 'मिशन' को 'जमीन पर उतारने' का ऐलान

मुख्य अतिथि जगदीश नारायण शर्मा ने कहा “मेरे पूर्वजों ने कांग्रेस के बैनर तले देश को आज़ाद कराने के लिए लड़ाइयाँ लड़ीं। आज हम सबका कर्तव्य है कि उनके सपनों के भारत को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस को बूथ तक मज़बूत करें।” पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने तीखे शब्दों में कहा आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। राहुल गांधी सड़क से संसद तक जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करना होगा।

कांग्रेस की नई टीम ने भरी 'सियासी हुंकार': राहुल गांधी के 'मिशन' को 'जमीन पर उतारने' का ऐलान

राजेश दीक्षित ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यकर्ताओं से दो टूक में कहा कि “अब वक्त आ गया है जब पदाधिकारी रेस के घोड़े की तरह बूथ स्तर पर उतरें। संगठन सृजन का जो संकल्प राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया है, उसका हर सिपाही पालन करे।” उन्होंने कहा कि गुजरात अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस के नव निर्माण की जो रूपरेखा तय की है, वह केवल भाषण नहीं, मिशन है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

केन-बेतवा गठजोड़ का शिलान्यास, पीएम के लिये कहीं बन न जाये सपना !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री “रामकेश निषाद का नारा आराम हराम है” घोसी चुनाव में बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा : हरा सोना फिर लुटा, शासन-प्रशासन पर खामोशी का “मास्क” …

ब्रेकिंग न्यूज़