City News Uttar Pradesh
कांग्रेस को 'नई धार': राजेश दीक्षित ने 'सियासी फौज' की तैयार, जमीनी सिपाहियों का हुआ एलान
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस की बांदा इकाई में संगठनात्मक सर्जरी करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नई टीम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की स्वीकृति के बाद की गई इस घोषणा को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। संगठन में अनुभव, जोश और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए जिन चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह कांग्रेस की जमीनी मजबूती की रणनीति का संकेत है।

कांग्रेस को 'नई धार': राजेश दीक्षित ने 'सियासी फौज' की तैयार, जमीनी सिपाहियों का हुआ एलान

राजनीतिक संवाद और पार्टी की नीति-कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जिला प्रवक्ता मंडल में कुल दस लोगों को स्थान दिया गया है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा जैसे अनुभवी नेता के साथ वैश्य समाज से राजेश कुमार गुप्ता, युवा चेहरे हरिओम बाजपेई, अल्पसंख्यक वर्ग से अबू हुरैरा, तथा अधिवक्ता वर्ग से अशोक चौहान को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, सुमन शुक्ला, मुमताज अली, भगवानदीन गर्ग तथा रमेशचंद्र कोरी जैसे जमीनी और सामाजिक संतुलन वाले नेताओं को भी प्रवक्ता मंडल में शामिल कर एक व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

प्रदेश कांग्रेस की मंजूरी के बाद घोषित किए गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों में युवाओं के साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं मे दानेंद्र सिंह ‘दानी’ को तिंदवारी ब्लॉक, जयकरण राजपूत को बड़ोखरखुर्द, शिवाकांत पारा को बिसंडा, उमाशंकर अग्रहरि को बबेरू, शैलेंद्र सिंह को जसपुरा, इंद्रजीत तिंदुही को महुआ, इंद्रराज को कमासिन, अशोक कुमार को नरैनी को समायोजित किया गया है। इन सभी नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक पुनर्गठित करने की कवायद को बल मिला है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आने वाले चुनावों में संगठन को सशक्त करने में सहायक होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और अपेक्षा जताई कि वे संगठन की मजबूती, जनता के मुद्दों की आवाज बनने और कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “कांग्रेस की रीढ़ उसके कार्यकर्ता हैं, और यह नई टीम पार्टी को जनपद में नई धार” देगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन ,बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें दिये निर्देश : कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेहड़ी दुकानदार लगाएंगे नेम प्लेट !

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें लूटी महफिल: वाकपुटता से अनुराग हुये निहाल

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा ‘चोरों का नेटवर्क ‘: डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !

ब्रेकिंग न्यूज़