![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह की अगुवाई में हुई संगठन सृजन बैठक अब शहर की राजनीति में बहस का विषय बन चुकी है। बैठक की अध्यक्षता खुद अफसाना शाह ने की जबकि लखनऊ से भेजे गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर देवेंद्र पांडे ने विशेष मौजूदगी दर्ज की। बैठक के केंद्र में शहर कांग्रेस संगठन की नवनिर्माण यात्रा रही, जहाँ अफसाना शाह ने बेबाक लहजे में कहा कि “मैं पार्टी को रोज़ाना 10 घंटे देती हूँ। अब देख रही हूँ कौन मेरे साथ खड़ा है और कौन सिर्फ मंचीय भाषणों तक सीमित है।”

अफसाना शाह ने कार्यक्रम में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि शहर कमेटी का पुनर्गठन पूर्ण हो चुका है, वार्ड अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है और बूथ स्तर तक कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, अब वक्त है बोलने से ज़्यादा करने वालों को पहचानने का। प्रदेश से आए समन्वयक देवेंद्र पांडे ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट कहा “मुझे 100 दिन में संगठन का पूरा खाका चाहिए। जो निष्क्रिय है, उन्हें हटाने में देर नहीं होगी। हम 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने संकेत दिया कि अब कार्यकर्ताओं पर व्यक्तिगत निगरानी रखी जाएगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे एडवोकेट, मुमताज अली, पवन देवी कोरी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने खुला समर्थन देते हुए कहा कि वे संगठन के पुनर्निर्माण में पूर्ण सहयोग देंगे। बैठक का संचालन कर रहे डॉ के पी सेन की संयोजन में कई वक्ताओं ने जोशभरे शब्दों में समर्थन व्यक्त किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, जहांगीर खान, शब्बीर सौदागर, राजकुमारी कर्ण ने भी संगठन के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक में संतोष द्विवेदी (सोशल मीडिया अध्यक्ष), अशरफ उल्ला खान रम्पा, अशोक चौहान, लवकुश निषाद, परमहंस विश्वकर्मा, छेदी धुरिया, लाला मंसूरी, संजय सिंह, बलबीर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति ने इसको ऐतिहासिक बना दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
