City News Uttar Pradesh
अपर निदेशक के फरमान से 'हड़कंप': पेयजल, जलभराव पर अधिकारियों को 'दो टूक' चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अपर निदेशक के फरमान से ‘हड़कंप’: पेयजल, जलभराव पर अधिकारियों को ‘दो टूक’ चेतावनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बरसात से पहले शहर को ‘यजल आपूर्ति एंव जलभराव’ से निजात दिलाने की रणनीति पर अब ‘प्रशासनिक डंडा’ चल पड़ा है। शासन के निर्देश पर अपर निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय डॉ. असलम अंसारी ने शहर में नाला सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी नगर निकायों को 20 मई तक सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

अपर निदेशक के फरमान से 'हड़कंप': पेयजल, जलभराव पर अधिकारियों को 'दो टूक' चेतावनी

सुबह अलीगंज उत्तरी स्थित सट्टन चौराहा और नरैनी रोड के नालों पर चल रही सफाई मशीनों की जांच की गई, जहाँ खुद अपर निदेशक ने मौके से ही निर्देश जारी किए कि निकाली गई सिल्ट को कचरा वाहन से तुरंत हटाया जाए और कहीं भी ढेर न लगे। इसके बाद सर्किट हाउस में बांदा और चित्रकूट जनपद के 12 निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान शुद्ध पेयजल आपूर्ति, नाले-नालियों की सफाई, गौशालाओं की स्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर बिंदुवार समीक्षा हुई।

अपर निदेशक के फरमान से 'हड़कंप': पेयजल, जलभराव पर अधिकारियों को 'दो टूक' चेतावनी

डॉ. अंसारी ने दो टूक शब्दों में कहा, “यदि तय समयसीमा तक सफाई कार्य पूरे नहीं हुए, तो संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।” बांदा में 46 बड़े, 104 मझोले और 68 छोटे नालों की सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। चित्रकूट जनपद में भी 36 बड़े, 33 मझोले और 46 छोटे नालों की समयबद्ध सफाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जीएम जलकल द्वारा बताया गया कि 62 ट्यूबवेल और 1833 इंडिया मार्क-II हैंडपंप से जलापूर्ति की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर जल टैंकरों की व्यवस्था भी सक्रिय की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क हादसा: बेकाबू टेंपो की टक्कर से एक की मौत, चार लोग घायल

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘अफसरों’ को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

मेरी सच्ची बोली बड़े नेताओं की मुश्किल : असदुद्दीन ओवैसी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़