City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड मिला तोहफा, सांसद ने बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी …

 

– रेलवे ने भी पूरी कर ली थीं सभी तैयारियां

– विनोद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड के लोगों को गुरुवार को बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के रूप में नई रेल गाड़ी का तोहफा मिल गया। सांसद ने रेलवे स्टेशन में आयोजित भव्य समारोह के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।


कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद रेलवे बोर्ड ने पहले से चलने वाली ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू कर दिया है। इसके अलावा नई ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार को भव्य समारोह आयोजित हुआ।

दोपहर लगभग 12ः15 बजे बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पहुंची। इस दौरान भाजपाइयों ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट समेत ट्रेन पर सवार अन्य यात्रियों की जोरदार अगुवानी की। भाजपाइयों के साथ अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा की। नई ट्रेन का संचालन शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई। समारोह के बीच बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद के लिए रवाना किया। सांसद ने कहा कि एक्सप्रेस के संचालन से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को देश की औद्योगिक राजधानी अहमदाबाद के लिए रेल सेवा का लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार बुंदेलखंड के चैतरफा विकास के लिए वचनबद्ध है। स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक प्रतिदिन संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से रात 12ः25 पर रवाना होगी। शाम 5ः50 पर भेपाल, रात 11ः50 पर टीकमगढ़ और रात 12ः12 मिनट पर छतरपुर और रात 1ः20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। रात 2ः40 पर ट्रेन महोबा पहुंचकर बांदा 3ः45 और मानिकपुर, प्रयागराज होते हुए मुजफ्फरपुर और फिर शाम 6ः40 पर बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह बरौनी से शाम 7ः30 बजे चलकर मुजफ्फरपुर, प्रयागराज, मानिकपुर होते हुए बांदा सुबह 10ः43 बजे और 11ः43 पर महोबा, 12ः53 पर खजुराहो, रात 3ः41 पर टीकमगढ़ होते हुए रात 8ः30 पर हबीबगंज भोपाल और अगले दिन दोपहर 12ः40 पर अहमदाबाद पहुंचेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ खां समेत रेलवे के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, डीसीएम अखिल शुक्ला, सीटीआई अजय कुमार, तारिक हुसैन, वीके मौर्य, एसके चैधरी, सीसीआई संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की पारंपरिक विदाई: लक्जरी गाड़ी की जगह फूलों से सजी बैलगाड़ी, दूल्हे ने थामी लगाम

City News Uttar Pradesh

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें गुदगुदाया अनुसूचित जाति का दिल : बताया हम तुम्हारे तुम हमारे

City News Uttar Pradesh

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़