City News Uttar Pradesh
बांदा में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला 'विजय मार्च'
उत्तर प्रदेश

बांदा में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला ‘विजय मार्च’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय सेना की ओर से आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक और करारी स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। बांदा में भी इस ऐतिहासिक जवाब का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया, और सेना के शौर्य को नमन करते हुए मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

बांदा में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला 'विजय मार्च'

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने किया। उन्होंने कहा “ये नया भारत है। अब हम सहते नहीं, जवाब देते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने साफ कर दिया है कि भारत की सहनशक्ति की भी एक सीमा” है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया है।

बांदा में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला 'विजय मार्च'

पालिका अध्यक्ष प्रितिनिधि अंकित गुप्ता नें अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना की रणनीति को देश की सुरक्षा के लिए निर्णायक करार दिया।

बांदा में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला 'विजय मार्च'

भाजपाइयों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए नगर में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सख्त नीति के चलते अब देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।

 

बांदा में गूंजा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला 'विजय मार्च'

इस देशभक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन में महिला भाजपा पदाधिकारी, भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री मनोज पुरवार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और अमित सेठ भोलू सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। हर चेहरे पर गर्व और आंखों में देशभक्ति की चमक साफ झलक रही थी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh

अमित असेरी बने बांदा के ‘नए डीएम: जे. रीभा पहुंची लखनऊ

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म

City News Uttar Pradesh

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़