City News Uttar Pradesh
पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच
उत्तर प्रदेश

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की साढ़े छह करोड़ के कथित भ्रष्टाचार की जांच डीएम जे रीभा नें शुरू कर दी। जांच दबवाने के लिये उन्होंने पिछले दिनों विभागीय मंत्री से लेकर मुख्य मंत्री तक के ‘चरण पखारे’ लेकिन जांच के आदेश दबवा नहीं पाए।

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार सीज होने की तलवार लटक गई हैं। इन स्थितियों में कथित रूप से सुनील पटेल के होश फाख्ता बताये जा रहें हैं।

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

शासन के निर्देश पर डीएम ने तहबाजारी में 6.5 करोड़ की अनियमितता की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी से सप्ताह भर में आख्या मांगी की है। इसके लिए दोनों को नोटिस भेजा है। जिला पंचायत सदस्यों ने 29 अक्टबूर 2024 को शासन से शिकायत की थी।

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

आरोप लगाया था कि जिला पंचायत में वर्ष 2023-24 में तहबाजारी का ठेका दो करोड़ सात लाख रुपये में दिया गया। इसमें खनिज ट्रकों से प्रति चक्कर 200 रुपये वसूली का प्रावधान था। कुछ ही दिन बाद अध्यक्ष और अधिकारियों ने वसूली की रकम बढ़ाकर 400 रुपये कर दी। करीब साढ़े करोड़ रुपये वसूले गए। यह धनराशि जिला पंचायत में जमा न कर सभी ने बांट लिया।

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी के निर्देश पर मंडलायुक्त ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की। टीम ने 29 जनवरी को अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराई। मामले में दोषी पाते हुए शासन ने जिला पंचायत के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का तबादला कर दिया गया।  अब जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। मंडलायुक्त ने अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण की जांच जिलाधिकारी जे.रीभा को सौंपी है। उन्होंने अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी को नोटिस भेजकर सप्ताह भर में आख्या मांगी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में दबंगों की दबंगई परिवार को पीटा, छह घायल …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: रक्त ‘नाड़ियों’ में बहे, नालियों में नहीं, मानवता का दिखा ‘अनूठा’ संगम

City News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा नें सात मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा : लोगों में दिखा उमंग

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘विकास कार्यों’ की परखी हकीकत: समयबद्ध ‘निर्माण कार्य’ पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़