City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव की बजी शहनाई, डीएम ने बांटी जिम्मेदारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिले में पंचायत के सभी पदों के लिए अलग-अलग आरओ (निर्वाचन अधिकारी) व एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) की नियुक्ति जिलाधिकारी ने कर दी है।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नरैनी ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार, बड़ोखरखुर्द में उप प्रभागीय वनाधिकारी माताप्रसाद गौतम, तिदवारी में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय शैलेंद्र कुमार वर्मा, महुआ में यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा, जसपुरा में भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम सौरभ कुमार, कमासिन में सहायक आयुक्त व जिला सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्रबाबू दीक्षित, बबेरू में अधिशासी अभियंता नलकूपखंड ज्ञानेश कुमार, बिसंडा में भूमि संरक्षण अधिकारी मैदानी प्रथम रामकुमार माथुर को नियुक्त किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नरैनी ब्लाक में सिचाई प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता मोतीलाल, बड़ोखरखुर्द में अनुसंधान एवं नियोजन खंड के अधिशासी अभियंता शिवप्रताप सिंह, तिदवारी में बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महुआ में केन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता अरविद कुमार पांडेय, जसपुरा में लघु डाल नहर खंड के अधिशासी अभियंता शरद चौहान, कमासिन में जल निगम 16वीं शाखा के अधिशासी अभियंता गौरव चौधरी, बबेरू में यूपी स्टेटस कांस्ट्रेक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी,बिसंडा में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो रामआसरे दोहरे रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किए गए हैं। आरओ के साथ एआरओ भी नियुक्त कर दिए गए हैं।


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं ब्लाकवार सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। केन नहर प्रखंड के सहायक अभियंता अनुज दुबे को कमासिन, सिचाई प्रखंड तृतीय सहायक अभियंता कमल किशोर को बबेरू, लघु डाल नहर के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह को तिदवारी, जल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार को जसपुरा, नलकूप खंड के सहायक अभियंता सत्यकुमार को बड़ोखरखुर्द, अनुसंधान एवं नियोजन खंड के सहायक अभियंता राजकुमार सिंह को महुआ, केन नहर प्रखंड के सहायक अभियंता ईश्वर दयाल को नरैनी, सिचाई प्रखंड तृतीय के सहायक अभियंता अनुज कुमार वर्मा को बिसंडा का सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता सोहर गीतों से हुई भाव विभोर: मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डीएम ने कहा : युवाओं के कंधों पर देश का भार, वैक्सीनेशन को प्रेरित करें …

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से ‘सवाल’ पूछना आपका अधिकार

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

City News Uttar Pradesh

शेरे बुंदेलखंड प्रकाश की ‘दहाड़’ से काँपते हैं ‘विरोधी और भ्रष्ट तंत्र’: बने ‘जनसेवा’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड में नहीं होगी सिंचाई समस्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़