City News Uttar Pradesh
गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद
उत्तर प्रदेशमनोरंजन

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद धीमी है। पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं की खरीद की रफ्तार में ब्रेक सा है। आठ ऐसे केंद्र हैं जिनमें अभी तक बोहनी भी नहीं हुई। गेहूं खरीद के लिए 1 अप्रैल से केंद्र संचालित हो गए थे। जिले में इस समय लक्ष्य से अधिक 65 क्रय केंद्र खुले हैं लेकिन पिछले साल की तुलना में खरीद धीमी चल रही है।

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

विभागीय जानकारी के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में इस समय तक पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका था।  लेकिन इस वर्ष 803.6 एमटी ही खरीद हो पायी है। बताते हैं कि बांदा स्थित यूपीएसएस के तीन व पीसीएफ के पांच केंद्रों में अभी तक खरीद नहीं हुई। विपणन शाखा के सभी केंद्रों में गेहूं की खरीद हो गई है। गत वर्ष की तुलना में देखें तो करीब चार हजार मीट्रिक टन गेहूं कम खरीदा गया है। इस साल अब तक हुई खरीद 1.12 प्रतिशत तक ही पहुंची है।

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

जबकि रबी में इस वर्ष एक लाख 63 हजार हेक्टेअर से अधिक रकबे में गेहूं बोया गया था। हालांकि अभी कई क्षेत्रों में फसल की मड़ाई का काम चल रहा है।\ जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी आरएमओ नें निरीक्षण के दौरान प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर गेहूं खरीद में तेजी लाएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

घर में सो रहें युवक की गोली लगाने से मौत : परिजन बोले रंजिशन हुई हत्या

City News Uttar Pradesh

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के प्रयास से अमृत का बना सरोवर : पौध रोपण की हुई बहार

City News Uttar Pradesh

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का संकल्प: लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों पर चलेगा बांदा, गूंजा प्रेरणा का मंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़