27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
बहुचर्चित यौन शोषण कांड में 'कोर्ट' की सख्ती: मामले को 'एससी-एसटी' कोर्ट में किया ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में ‘कोर्ट’ की सख्ती: मामले को ‘एससी-एसटी’ कोर्ट में किया ट्रांसफर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा।”बहुचर्चित यौन शोषण कांड” में गुरुवार को “नया मोड़” आया है। स्पेशल सेशन कोर्ट ने इस “संगीन” मामले की “गंभीरता” को देखते हुए आरोपियों लोकेंद्र प्रताप सिंह व स्वतंत्र साहू की जमानत याचिका को एससी-एसटी विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट ने मुकदमे के विवेचक को निर्देशित किया है कि वह पीड़िता को हर हाल में सम्मन तामील कराएं और साथ ही जमानत याचिका पर अपनी स्पष्ट राय भी दर्ज करें। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तिथि तय की गई है।

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में 'कोर्ट' की सख्ती: मामले को 'एससी-एसटी' कोर्ट में किया ट्रांसफर

मामला 22 मार्च को दर्ज हुआ था, जब तीन युवतियों ने बांदा के प्रमुख व्यवसायियों पर नौकरी का झांसा देकर तीन महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़ित युवतियां नौकरी की तलाश में आरोपियों के पास पहुंची थीं, लेकिन उनके साथ विश्वासघात और उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए दलाल नवीन विश्वकर्मा और मुख्य आरोपी लोकेंद्र प्रताप सिंह को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्वतंत्र साहू और आशीष अग्रवाल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में 'कोर्ट' की सख्ती: मामले को 'एससी-एसटी' कोर्ट में किया ट्रांसफर

सभी आरोपी बांदा के जाने-माने व्यापारी माने जाते हैं। इस मामले ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि प्रदेश भर में सनसनी फैला दी है। अब केस के एससी-एसटी कोर्ट में स्थानांतरण के बाद मामले की सुनवाई विशेष रूप से संवेदनशील स्तर पर की जाएगी।न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़िता की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे कि न्याय प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पक्ष पर दबाव न बनाया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का प्रकोप, 59 घंटे घर पर ही रहे लोग …

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

पंचायत चुनाव : नतीजों से भाजपा तय करेगी 2022 का रोडमैप, विधायकों-सांसदों का तय होगा भविष्य …

बांदा में भूरागढ़ किला, रनगढ़ समेत कई धरोहर बनेंगे पर्यटन स्थल

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न : फिर अश्लील वीडियो किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बारिश में ‘नंगा’ हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से ‘जलमग्न’ गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़