City News Uttar Pradesh
मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न मंदिर मार्गों पर चल रही मीट-मांस की अवैध दुकानों को चैत्र नवरात्रि के दौरान 10 दिनों के लिए बंद कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि 30 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। इस पावन अवसर पर हिंदू परिवारों की माताएं, बहनें और श्रद्धालु मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना करते हैं। लेकिन मंदिर मार्गों में मौजूद मीट-मांस की अवैध दुकानों के कारण धार्मिक आस्थावानों की भावनाएं आहत होती हैं।

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दुकानों से गंदगी फैलती है और मांस के टुकड़े सड़कों पर पड़े रहने से पवित्र वातावरण दूषित होता है, जिससे अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होते हैं। विहिप ने प्रशासन से मांग की कि जनपद के सभी मंदिर मार्गों पर पड़ने वाली अवैध मीट-मांस की दुकानों को चैत्र नवरात्रि के दौरान 10 दिनों तक बंद कराया जाए। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई नहीं करता, तो विहिप स्वयं इस संबंध में कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर विभागध्यक्ष अशोक ओमर, मठ-मंदिर प्रमुख शांतनु चतुर्वेदी, जिला सहमंत्री रामप्रताप सोनी, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख फुलक मिश्रा, समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश कबीर, गौरक्षा प्रमुख अनिल बजरंगी, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक बदलेश सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

रंजिश में बदमाशों ने युवक को घेरकर मार दी गोली: मेडिकल कालेज में इलाज

City News Uttar Pradesh

बांदा : उप निदेशक का फूटा गुस्सा, क्यों नहीं पूरे अधूरे शौचालय !

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : गर्व गौरान्वित

City News Uttar Pradesh

चोर हुए बेख़ौफ़ : बांदा और अतर्रा में दो कारों के शीशे टूटे …

City News Uttar Pradesh

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़