City News Uttar Pradesh
डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा ने जिले के प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई (विकास खंड बड़ोखर खुर्द) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, लाइब्रेरी की स्थिति और स्कूल की साफ-सफाई का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रों और अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका, कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। स्कूल में तीन सहायक अध्यापक और पांच शिक्षामित्र तैनात थे, लेकिन सहायक अध्यापक कुशमा देवी अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं सत्र अनुसार स्मार्ट क्लास में आयोजित की जाएं।

डीएम जे.रीभा का निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, अध्यापक पर कार्रवाई

डीएम ने विद्यालय की साफ-सफाई और छात्रों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य मिल सके। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भीउपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवेंद्र हत्या कांड का नहीं हुआ पर्दाफाश : दस दिन बाद भी अंधकार में पुलिस

सपा के बूथ सम्मेलन की रालोद नें बचाई लाज : सपा जिला प्रभारी सपाइयों पर नाराज !

भगवान शिव से “बरखा” की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

Banda- वीडियो दिखाकर परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा जागरूक…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़