City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्तार अंसारी, कोर्ट की अनुमति बिना पंजाब भेजा,मामला फिर गरमाया ! …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। गैंगस्टर व विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पंजाब भेजे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के बाद यह प्रकरण फिर गरमा गया है। इसमें यहां के तत्कालीन डिप्टी जेलर को निलंबित किया जा चुका है।
मुख्तार 30 मार्च 2017 को लखनऊ जेल से बांदा जेल भेजे गए थे। प्रशासनिक आधार पर शासन ने शिफ्ट किया था। लगभग 22 माह तक बांदा जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रहे अंसारी को 31 जनवरी 2019 को यहां से पंजाब भेज दिया गया। उन्हें पंजाब पुलिस लेने आई थी। पंजाब के मोहाली जनपद के विशेष न्यायिक प्रथम मजिस्ट्रेट का आदेश लेकर पंजाब पुलिस आई थी।

इसी आदेश पर बांदा जेल अधिकारियों ने मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में यह मुद्दा उठा कि एमपी एमएलए कोर्ट और मुख्तार अंसारी के मुकदमों से संबंधित अदालतों के आदेश के बगैर पंजाब भेज दिया गया। जांच के बाद बांदा के तत्कालीन डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया था। हालांकि, निलंबन से पहले उनका तबादला वाराणसी कर दिया गया था। वहीं निलंबन आदेश पहुंचा।


24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में मुख्तार अंसारी से संबंधित सुनवाई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हलफनामे में यह बात भी कही गई कि बांदा जेल अधिकारियों ने अदालत की अनुमति के बगैर पंजाब भेज दिया। बांदा जेल अभिलेखों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी पर सात हत्याएं, दो अपहरण और हत्या की कोशिश के दो मामले दर्ज थे। उधर, बांदा जेल के मौजूदा डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह ने मुख्तार अंसारी के 22 माह जेल में रहने की पुष्टि की। साथ ही बताया कि मामला उनके कार्यकाल से पूर्व का है। अधीक्षक आरके सिंह कई माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। हमीरपुर जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी को बांदा जेल का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस द्वारा राठ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़े जाने में कोतवाल निलंबित, पांच एसएचओ हुए इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

बांदा : बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ करना, यह लिखकर छात्रा ने नदी में कूदकर दे दी जान, पुलिस को घर से मिला सुसाइड नोट

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

City News Uttar Pradesh

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बन सकता है यह मुद्दा, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को बड़ा झटका

विधायक प्रकाश ने कड़कती ठंड में दी राहत: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, मिली दुआएं

मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर “ठेंगा”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़