City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने बजट को बताया ऐतिहासिक: बोले विकास की स्वर्णिम गाथा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने बजट को बताया ऐतिहासिक: बोले विकास की स्वर्णिम गाथा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी नें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.08 लाख करोड़ रुपये के बजट को ऐतिहासिक बताया है। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की उन्नति और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बजट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार जताया।

विधायक प्रकाश ने बजट को बताया ऐतिहासिक: बोले विकास की स्वर्णिम गाथा

विधायक द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह बजट “मील का पत्थर साबित” होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया। सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नए फंड जारी किए गए हैं।

विधायक प्रकाश ने बजट को बताया ऐतिहासिक: बोले विकास की स्वर्णिम गाथा

ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। बांदा समेत छह नए जिलों में फोरेंसिक साइंस लैब खोली जाएगी। युवाओं के लिए नए तकनीकी संस्थान और स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। 50,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज की जाएगी। किसानों को नए कृषि उपकरणों और आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि बढ़ाई जाएगी। नई एक्सप्रेसवे परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बांदा में बाढ़ के हालातों का लिया जायजा: राहत के दिये निर्देश

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

बारात छोड़ ‘दूल्हा’ पहुंचा डीएम ऑफिस: वजह जानकर हो जाएंगे ‘दंग’, फैसले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का गूंज रहा है नारा : अबकी बार चार सौ पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़