City News Uttar Pradesh
इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने की प्रेमी की हत्या
उत्तर प्रदेश

इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने की प्रेमी की हत्या

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी तहसील के महबरा गांव में रविवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस दोहरी हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम सबादा निवासी राहुल निषाद (22) का गांव की जकरीन (19) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवारवालों ने कुछ महीने पहले ही जकरीन की शादी बांदा के एक युवक से तय कर दी थी। 4 दिसंबर को उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन वह रविवार को अपनी मां के साथ मायके आई थी।

इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने की प्रेमी की हत्या

रात करीब 1:30 बजे, राहुल चोरी-छिपे प्रेमिका के घर पहुंचा और छत पर रखे जाल को हटाकर अंदर घुस गया। कहा जा रहा है कि जकरीन उससे अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, जिससे नाराज होकर राहुल ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जकरीन की मौके पर ही मौत हो गई। जकरीन की मां ने जैसे ही बेटी को बचाने की कोशिश की, राहुल ने उसे भी मारने की धमकी दी। मां की चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण जाग गए। जब लोगों ने देखा कि जकरीन की हत्या हो चुकी है, तो उन्होंने राहुल को पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने उसे इस कदर पीटा कि वह अधमरा हो गया।

इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने की प्रेमी की हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़े राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में मातम है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तहसील दिवस पर आयुक्त एवं डीआईजी नें सुनी समस्यायें औऱ किया निस्तारण

City News Uttar Pradesh

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बांदा नगर पालिका चेयरमैन ने वितरित किए कंबल

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी खुशखबरी : एक अप्रैल से अब किसानों के लिये मुफ्त बिजली

डीएम दुर्गा शक्ति नें साधा निशाना है : संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़: हर हर महादेव की चौतरफा गूंज

ब्रेकिंग न्यूज़