![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ एक्शन तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे घुसपैठियों को नेस्तनाबूत किया जाए।

बता दें, बीते दो दिनों से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व ने केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर से आंतकवाद को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मालूम हो कि, इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थित थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के अथक प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम कमजोर पड़ा है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना है। मादक पदार्थों के व्यापार से टेरर फंडिंग पर तत्परता और सख्ती से लगाम लगाई जानी चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
