City News Uttar Pradesh
सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम
उत्तर प्रदेश

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे बिना पंजीकरण वाले ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रेलरों पर अब प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सड़क हादसों को रोकने और अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए शासन ने ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रेलरों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। अब प्रत्येक ट्राली और ट्रेलर को चार अंकों का विशिष्ट पंजीयन नंबर मिलेगा, साथ ही 17 अंकों का चेसिस नंबर दर्ज किया जाएगा। इससे वाहन मालिकों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी और नियमों का पालन भी किया जाएगा।

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

बिना पंजीकरण के दौड़ रही ट्रालियों और ट्रेलरों की वजह से जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। परिवहन विभाग के अनुसार, कई ट्रैक्टर-ट्राली बिना रिफ्लेक्टर, ब्रेक लाइट और सुरक्षा मानकों के चलते हादसों को न्योता दे रहे हैं। नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अब ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रेलरों के निर्माण में सड़क सुरक्षा के नियमों को लागू किया जाएगा।

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 1,907 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। इनमें से 1,812 ट्रैक्टर कृषि कार्यों के लिए और 95 ट्रैक्टर व्यावसायिक उपयोग के लिए दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से कई ट्रैक्टर बिना वैध अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

एआरटीओ शंकर सिंह की अपील: योजना का उठाए लाभ, पाएं टैक्स और पेनाल्टी से मुक्ति

एआरटीओ शंकर सिंह के अनुसार, अब सभी ट्रैक्टर मालिकों को अपनी ट्राली और ट्रेलर का पंजीकरण कराना जरूरी होगा। बिना पंजीकरण पाए जाने पर भारी जुर्माना और वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गोवंसो की सुरक्षा बनी, मुंगेरी लाल का सपना, जरूरत के मुताबिक बजट नहीं दे रही सरकार

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : भाजपा सरकार कर रहीं महिलाओं का उत्थान

City News Uttar Pradesh

पंचायत भ्रष्टाचार में बड़ा खेल: क्या ‘लक्ष्मी अटैची’ से ‘खत्म’ हुआ ‘अनशन’ ? उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : बांदा -चित्रकूट सीट पर भाजपा ने आर.के पटेल पर फिर जताया विश्वास, चुनाव में लगायेंगे बेड़ा पार ?

ब्रेकिंग न्यूज़