27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पुलिस की गम्भीर नाकामयाबी, सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड का नहीं हुआ परदा फाश, परिवारी जनों का पलायन …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा । सर्राफा व्यवसाई की हत्या का रहस्य अब भी घने कोहरे में हैं औऱ पुलिस आराम, तलबी से अंधेरे माए तीर सी चला रही हैं। पीडि़त परिवार भयवश पलायन कर गया, जो पुलिस महकमे के लिये शर्मनाक स्थिति हैं। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी हत्याकांड का अभी तक पुलिस पर्दाफाश करनें में नाकाम साबित हुई है! हत्यारों का कोई सुराग नहीं पा सकी । दहशत में पूरे परिवार ने गांव से पलायन कर लिया। बदौसा में किराए पर रहने वाली बेटी के घर पिता परिवार के साथ पहुंचे। कहा कि इतने आश्वासन के बाद भी हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए, हमेशा अनहोनी का डर सताता है।


आपको संज्ञान में होगा ही की फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जबरापुर निवासी शिवचरण के बेटे 32 वर्षीय जितेंद्र सोनी बघेलाबरी चौराहा स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहा था। दो फरवरी को गांव के पहले ओझन डेरा के पास दो लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और जेवरात लूट ले गए थे। नाराज लोगों ने उसी दिन रात और फिर अगले दिन जाम लगा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। तत्कालीन सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने 24 घंटे में पर्दाफाश का दावा किया था। अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी है। इधर, बेटे को खोने के बाद पिता की नींद उड़ गई। पूरा परिवार दहशत के साये में रह रहा था। डरे सहमे परिवार ने गांव से पलायन कर लिया और शिवचरण परिवार के साथ बेटी के घर बदौसा में आ गए। बहन ने बताया कि पिता शिवचरण,मां भानमती, बड़ा भाई धर्मेंद्र सहित भाभी व भतीजा इतने सहमे हैं कि हमेशा डरे रहते हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

भीषण मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चाचा -भतीजा की हुई मौत से कोहराम

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां ‘कुरान’ की आयतों के साथ गूंजते हैं ‘गीता’ के उपदेश

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो गये “इसुरी के फाग”: होली में हो उठते हैं “जीवंत”

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़