
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। विभिन्न मुददों को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों के जत्थे को पुलिस ने रोक दिया है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष, बांदा व चित्रकूट के जिलाध्यक्ष समेत 14 कांग्रेसियों को पुलिस की सुरक्षा में रामायण मेला परिसर में नजर बंद कर दिया गया। लखनऊ में बुधवार को कांग्रेसियों का विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें हर जिले के कांग्रेसी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

बांदा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्म दुबे लालू ने बताया कि मंगलवार की रात को लगभग 8 बजे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसी लखनऊ जाने के लिए रवाना हो रहे थे। इसी बीच सीओ सिटी राजकमल, कोतवाल उपेंद्र सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर कांग्रेसियों को उनके वाहन समेत सीतापुर में रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेसियों से पुलिस की काफी देर तक बहस भी हुई लेकिन पुलिस ने सभी को आगे बढऩे से रोक दिया। इसके बाद सभी को रामायण मेला परिसर में नजर बंद कर दिया गया है। इस जत्थे में बांदा जिलाध्यक्ष प्रदुम्र दुबे के अलावा चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल समेत 14 कांग्रेसी शामिल हैं। इस संबध में सीओ सिटी ने बताया कि कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई। शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कांग्रेसियों को समझाकर उन्हें लखनऊ जाने से रोका गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
