City News Uttar Pradesh
बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम
उत्तर प्रदेश

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फसल बुआई के लिये खाद का हाहाकार है । मंगलवार को फिर एक बार किसानों का गुस्सा गरजा। जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति बिक्री केंद्र में खाद वितरण न करने की सूचना चस्पा देख किसान उत्तेजित हो गये। बांदा-फतेहपुर हाइवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

दूसरी ओर जिला प्रशासन निजी विक्रेताओं के यहां पर्याप्त खाद होने, खाद का वितरण राजस्व व कृषि कर्मचारियों की निगरानी में कराने और जल्द ही सहकारी समितियों में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी बयानों की हांक लगाई है, जो किसानों को नहीं सुहा रहा।

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

मंडी समिति स्थित बिक्री केंद्र में किसान सबेरे से लाइन में लगे थे। उन्हें खाद वितरण के शुभ मुहूर्त का इंतजार था। इसी बीच बिक्री केंद्र के बाहर खाद वितरण न होने के चस्पा की गई सूचना से किसान भड़क गए।

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

बांदा-फतेहपुर हाइवे जाम कर दिया। किसानों ने कहा, खेत बुआई की बाट जोह रहे हैं। एक-एक बोरी खाद के लाले होने से बुआई पिछड़ रही है। रबी फसल से हाथ धोने की नौबत है। अब आर-पार होगा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया बुझाया। लंबी मशक्कत के बाद किसानों जाम खोला। आवागमन सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

खाद्य टीम द्वारा आश्रम पद्यति विद्यालय का निरीक्षण : सबकुछ मिला सत्यानाश

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव: एआईएमआई एम लड़ेगी, बिगड़े गें समीकरण !

गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

स्टेट बैंक ‘मैसेज सेवा’ का सर्वनाश : खाताधारकों की जेब पर डाल रहा ‘डाका’ !

ब्रेकिंग न्यूज़